विनोद वर्मा ने तीन भाजपा नेताओं को भेजा नोटिस, बोले- कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने साजिश कर रही BJP

Vinod Verma sent notice to BJP leaders: विनोद वर्मा ने कहा कि मैंने तीनों भाजपा नेताओं को अपने वकील के माध्यम से नोटिस भेजा है, तीनों माफी नहीं मांगेंगे तो मानहानि का दावा करूंगा। उन्होंने कहा ईडी और भाजपा कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने साजिश कर रहे हैं।

विनोद वर्मा ने तीन भाजपा नेताओं को भेजा नोटिस, बोले- कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने साजिश कर रही BJP

Vinod Verma sent notice to BJP leaders

Modified Date: November 9, 2023 / 05:41 pm IST
Published Date: November 9, 2023 5:41 pm IST

Vinod Verma sent notice to BJP leaders: रायपुर। छत्तीसगढ़ में महादेव ऐप को लेकर कांग्रेस और भाजपा नेता एक दूसरे पर वॉर पलटवार कर रहे हैं, आज इसी मुद्दे पर राजीव भवन में मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि शुभम सोनी के वीडियो में एक वर्माजी का जिक्र आया…लेकिन भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सिद्धार्थनाथ सिंह, केदार गुप्ता और अनुराग अग्रवाल ने बगैर किसी साक्ष्य या जांच कराए इसे मेरे नाम विनोद वर्मा से जोड़़ दिया।

विनोद वर्मा ने कहा कि मैंने तीनों भाजपा नेताओं को अपने वकील के माध्यम से नोटिस भेजा है, तीनों माफी नहीं मांगेंगे तो मानहानि का दावा करूंगा। उन्होंने कहा ईडी और भाजपा कांग्रेस सरकार की छवि खराब करने साजिश कर रहे हैं।

read more:  नक्सल क्षेत्र के राजेश उईके बनाए गए ताजिकिस्तान के राजदूत, 2006 बैच के IFS अधिकारी है राजेश

read more:  Nitish Kumar Vivad: नीतीश बोले मेरी मूर्खता की वजह से CM बने जीतनराम.. मिला जवाब.. कहा दिमागी संतुलन खो बैठे है नीतीश कुमार


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com