CG Yoga Commission New Chairperson: छत्तीसगढ़ योग आयोग को मिला नया अध्यक्ष, न्यायधानी के इस दिग्गज को सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी, सीएम साय ने दी बधाई

Ads

CG Yoga Commission New Chairperson: बिलासपुर के संजय अग्रवाल को सरकार ने छत्तीसगढ़ योग आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है।

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 08:22 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 08:27 PM IST

CG Yoga Commission New Chairperson/Image Credit: IBC24.in

HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ सरकार ने योग आयोग के अध्यक्ष के पद पर नई नियुक्ति कर दी है।
  • संजय अग्रवाल को सरकार ने छत्तीसगढ़ योग आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
  • सीएम विष्णुदेव साय ने संजय अग्रवाल को योग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है

CG Yoga Commission New Chairperson: रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार ने योग आयोग के अध्यक्ष के पद पर नई नियुक्ति कर दी है। न्यायधानी बिलासपुर के संजय अग्रवाल को सरकार ने छत्तीसगढ़ योग आयोग का नया अध्यक्ष बनाया गया है। राज्य सरकार ने इस नियुक्ति से जुड़ा आदेश जारी कर दिया हैं। सीएम विष्णुदेव साय ने संजय अग्रवाल को योग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी है।

सीएम साय ने दी बधाई

सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, संजय अग्रवाल जी को छत्तीसगढ़ योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में योग के विस्तार तथा जन-जागरूकता को नई दिशा मिलेगी और योगमय, स्वस्थ एवं आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के निर्माण का संकल्प और अधिक सशक्त होगा।

रूप नारायण सिन्हा के निधन के बाद खाली हुआ था पद

आपकी जानकारी के लिए योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का बीते दिनों हार्ट अटैक के कारण निधन हो गया था। (CG Yoga Commission New Chairperson) उनके निधन के बाद यह पद खाली हो गया था। पद के खाली होने के बाद से सभी को इस पद पर नियुक्ति का इंतजार था।

CG Yoga Commission New Chairperson:  सरकार के आदेश जारी होने के साथ ही संजय अग्रवाल अब योग आयोग की गतिविधियों और योग के प्रचार-प्रसार से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे। (CG Yoga Commission New Chairperson)  माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से प्रदेश में योग से संबंधित कार्यक्रमों और गतिविधियों को और गति मिलेगी।

इन्हे भी पढ़ें:-