Vimla Pradhan Passes Away | Photo Credit: IBC24
रांची: Vimla Pradhan Passes Away झारखंड की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की वरिष्ठ नेता विमला प्रधान का शनिवार को यहां एक अस्पताल में निधन (Vimla Pradhan Death) हो गया। वह 69 वर्ष की थीं। भाजपा के एक नेता ने बताया कि प्रधान को यकृत संबंधी दिक्कतों के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Vimla Pradhan Passes Away अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा, ‘प्रधान को बृहस्पतिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनका निधन हो गया।’ प्रधान ने 2009 और 2014 में सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया था। वह पर्यटन मंत्री भी रही थीं।
भाजपा की झारखंड इकाई के अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि प्रधान का निधन पार्टी और राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि प्रधान ने सार्वजनिक जीवन में लंबे और सक्रिय जुड़ाव के जरिए समाज तथा राज्य की सेवा की। मरांडी ने कहा, ‘उनका निधन पार्टी के लिए बड़ी क्षति है। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण के साथ-साथ लोगों की सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।’