CG: शिक्षा विभाग में पदोन्नति-पदस्थापना में घपला! नाराज शिक्षकों ने कलेक्टर से की शिकायत, निरस्त हुआ आदेश

कोरबा जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर नियम विरुद्ध शिक्षकों की पदस्थापना देने में भ्रष्टाचार करने और शिक्षकों को नियम विरुद्ध तरीके से पदस्थापना देने का आरोप लगा

CG: शिक्षा विभाग में पदोन्नति-पदस्थापना में घपला! नाराज शिक्षकों ने कलेक्टर से की शिकायत, निरस्त हुआ आदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: October 20, 2022 1:02 pm IST

पुनः काउंसलिंग कर नियमानुसार पदोन्नति और पदस्थापना दिए जाने के आदेश

Scam in promotion-posting: कोरबा । कोरबा जिले में शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर नियम विरुद्ध शिक्षकों की पदस्थापना देने में भ्रष्टाचार करने और शिक्षकों को नियम विरुद्ध तरीके से पदस्थापना देने का आरोप लगा, जिस पर कोरबा कलेक्टर ने आदेश को निरस्त करते हुए पुनः काउंसलिंग कर नियमानुसार पदोन्नति और पदस्थापना दिए जाने के आदेश दिए हैं कलेक्टर के इस एक्शन से खुश शिक्षकों ने कलेक्टर को धन्यवाद सौंपा है।

कोरबा जिले में शिक्षा विभाग में पदोन्नति प्रक्रिया के बाद शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिली है, नाराज शिक्षकों ने सामूहिक रूप से जाकर कलेक्टर को शिकायतें की और बताया कि पदोन्नति प्रक्रिया जोकि 1145 शिक्षकों को पदोन्नत करते हुए प्रधान पाठक बनाया गया है, जिसमें नियमों को दरकिनार कर पदस्थापना दी गई थी और तो और पदस्थापना एवं पदोन्नति की सूची संयुक्त ना देकर एकल सूची शिक्षकों को कार्यालय बुला कर दी जा रही थी जो कि चर्चा का विषय बनी रही।

शिक्षक महिलाओं को उनकी पदस्थापना से 60 से 70 किलोमीटर दूर भेज दिया

इसके पीछे पैसे के लेनदेन की खबरें भी शिक्षकों के नाराजगी का कारण रही, शिक्षकों का आरोप था कि शिक्षा विभाग से जुड़े अधिकारियों ने मनमाने ढंग से अपना स्वार्थ सिद्ध करते हुए नियम विरुद्ध पदोन्नति के बाद पोस्टिंग किया गया था, मनमानी ऐसी कि दिव्यांग महिलाओं और अन्य शिक्षक महिलाओं को उनकी पदस्थापना से 60 से 70 किलोमीटर दूर भेज दिया गया था। वहीं कई शिक्षकों को नियम के विरुद्ध पदस्थापना दे दी गई थी।

जिसके बाद लगातार शिक्षकों की नाराजगी देखने को मिली और शिक्षकों ने कलेक्टर संजीव झा से मिलकर नियम विरुद्ध हुए पदोन्नति एवं पदस्थापना के संबंध में शिकायत की और पदोन्नति प्रक्रिया एवं पदस्थापना आदेश को निरस्त करने की मांग की, जिसके बाद कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने पदोन्नति एवं पदस्थापना आदेश की प्रक्रिया निरस्त करते हुए पुनः काउंसलिंग के माध्यम से पदोन्नति प्रक्रिया को पूर्ण करते पदस्थापना देने के आदेश जारी किए हैं।

read more:  पुलिस थाने को मायके में किया तब्दील, दरोगा बनीं लेडी SI की मां, हवलदार बना भाई, चर्चा में आई ऐसी गोदभराई

read more:  स्कूल से लौट रहे 3 छात्र हुए हादसे का शिकार, मिट्टी में दबकर तीनों की मौत


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com