Car stunts Video Viral: चलती कार में खतरनाक स्टंट, चारों दरवाजे और सनरूफ खोलकर दौड़ाई कार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी..

Car stunts Video Viral: चलती कार में खतरनाक स्टंट, चारों दरवाजे और सनरूफ खोलकर दौड़ाई कार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी..

Car stunts Video Viral: चलती कार में खतरनाक स्टंट, चारों दरवाजे और सनरूफ खोलकर दौड़ाई कार, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी..

Car stunts Video Viral | Photo Credit: IBC24

Modified Date: September 24, 2026 / 12:47 pm IST
Published Date: September 24, 2026 12:47 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Balrampur में XUV 700 से खतरनाक स्टंट
  • चारों दरवाजे और सनरूफ खोलकर दौड़ाई कार
  • वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

बलरामपुर: Car stunts Video Viral बलरामपुर में चलती XUV 700 से खतरनाक स्टंट करना वाहन चालक को भारी पड़ गया। नेशनल हाईवे-343 पर कार के चारों दरवाजे और सनरूफ खोलकर लोगों की जान जोखिम में डालकर गाड़ी चलाने का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसके बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है।

कार से बाहर निकलकर सफर दिखें

Car stunts Video Viral मामला बलरामपुर थाना क्षेत्र के नगर सेना तिराहा सेमली के पास का है, जहां 19 सितंबर को महिंद्रा XUV 700 क्रमांक CG30F7388 का चालक सुनील गुप्ता, निवासी ग्राम अधौरा, अपने वाहन में चार अन्य लोगों के साथ खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाता दिखाई दिया। वीडियो में कार के चारों दरवाजे और सनरूफ खुले नजर आ रहे हैं और वाहन सवार लोग कार से बाहर निकलकर सफर करते दिखाई दे रहे हैं। हाईवे पर इस तरह की लापरवाही से न सिर्फ कार में सवार लोगों, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती थी।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया एक्शन

घटना का वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में प्रकाशित होने के बाद बलरामपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281 तथा मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 194(B)(1) के तहत अपराध दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।