Shakuntala Porte Viral Video: क्या छत्तीसगढ़ के इस विधानसभा क्षेत्र में होगी शराबबंदी? महिला भाजपा विधायक ने भरे मंच से कह दी मन की बात

Ads

Chhattisgarh Sharab Bandi: क्या छत्तीसगढ़ के इस विधानसभा क्षेत्र में होगी शराबबंदी? महिला भाजपा विधायक ने भरे मंच से कह दी मन की बात

Shakuntala Porte Viral Video | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • बीजेपी MLA शकुंतला पोर्ते का छलका दर्द
  • शराबबंदी को लेकर जताई अपनी बेबसी
  • कहा- हम शराब न पीने का दबाव नहीं बना सकते

सूरजपुर: Shakuntala Porte Viral Video  छत्तीसगढ़ में शराबबंदी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। राज्य में पूर्ण शराबबंदी की मांग समय-समय पर तेज होती रही है। इसी बीच प्रतापपुर विधानसभा की विधायक शकुंतला पोर्ते का वीडिया इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक शकुंतला पोर्ते शराब बंदी को लेकर अपनी प्रतिक्रियां दी है।

Chhattisgarh Sharab Bandi प्रदेश में शराबबंदी को लेकर विधायक पोर्ते ने कहा कि दि उनके हाथ में निर्णय होता तो वह पूरे विधानसभा क्षेत्र को शराबमुक्त बना देतीं। उनके इस बयान को लेकर प्रदेश में एक बार फिर शराबबंदी कोलेकर चर्चा तेज हो गई है।

जबरदस्ती नहीं, जनजागरूकता से होगा बदलाव

दरअसल, विधायक शकुंंतला पोर्ते एक कार्यक्रम को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर शराब छोड़ने का दबाव नहीं बनाया जा सकता, लेकिन समाज और परिवार के बेहतर भविष्य के लिए हर व्यक्ति को स्वयं आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से स्वेच्छा से नशे से दूरी बनाने की अपील की।

नशामुक्त समाज से विकास को मिलेगी रफ्तार

शकुंतला पोर्ते ने कहा कि किसी भी व्यक्ति पर शराब छोड़ने का दबाव नहीं बना सकते, लेकिन बनाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि मेरा बस चले तो पूरे विधानसभा को शराब मुक्त कर दूं। पोर्ते ने कहा कि एक व्यक्ति शराब न पीए, एक व्यक्ति गलत चीजें न करें और हमारा विधानसभा और तेजी से आगे बढ़े। वीडियो नशा मुक्ति जनजागरुकता अभियान का बताया जा रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:-

शराबबंदी को लेकर विधायक शकुंतला पोर्ते ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि अगर उनके हाथ में निर्णय होता तो वह पूरे विधानसभा क्षेत्र को शराबमुक्त बना देतीं।

क्या शराबबंदी जबरदस्ती लागू होगी?

नहीं, उन्होंने कहा कि बदलाव जनजागरूकता और लोगों की स्वेच्छा से होगा।

यह बयान कब और कहां दिया गया?

नशा मुक्ति जनजागरूकता अभियान के दौरान।