Chintamani Maharaj on Mahtari Vandan Yojana: सरगुजा। मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का सबसे लोकप्रिय और भरोसेमंद चैनल IBC24 द्वारा आज यानि 30 दिसंबर को सरगुजा संवाद का भव्य कार्यक्रम संभाग के अंबिकापुर में आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। साथ ही, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े , स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल मौजूद रहेंगे। इनके अलावा संभाग के अलग-अलग क्षेत्र से विधायक भी सरगुजा संवाद के इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए हैं।
Read More: IBC24 Surguja Samvad: शुरू हुआ IBC24 का ‘सरगुजा संवाद’, दिग्गज मंत्रियों के साथ हो रही चर्चा, यहां देखें लाइव
सरगुजा संवाद में संभाग के उजले कल का रोड मैप प्रस्तुत किया जा रहा जा। साथ ही उन हस्तियों का सम्मान भी होगा जो सरगुजा विकास में अग्रणी है। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के हाथों से इन हस्तियों को नवाजा जाएगा। बता दें कि, यह कार्यक्रम अंबिकापुर के रिंग रोड स्थित होटल पर्पल मार्केट में हो रहा है। इस समारोह का प्रसारण IBC24 पर किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले सेशन में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के साथ चर्चा की गई।
Read More: IBC24 Surguja Samvad: सनी लियोनी को बुलाकर एक दिन राखी बंधवा लें तो सब खत्म हो जाएगा, कि आपने अपनी बहन को 1000 रुपए दिया, जानें अमरजीत भगत ने ऐसा क्यों कहा
एंकर पुनीत पाठक ने सांसद चिंतामणि महराज से सवाल किया कि, सनी लियोनी के अलावा मृत और अविवाहित को भी महतारी वंदन योजना का लाभ मिल रहा है। अगर सही तरीके आकलन करे तो ऐसे बहुत से लोग हैं जो इस योजना के पात्र नहीं हैं और लाभ ले रहे हैं या पात्र होकर भी लाभ नहीं ले पा रहे है। इसके अवाल ये सवाल भी चिंतामणि महाराज से किया गया कि, महतारी वंदन योजना के माध्यम से कब तब अपात्रों को फायदा होगा? इस पर सांसद चिंतामणि ने कहा कि, जो अपात्र हैं और लाभ ले रहे हैं उन्हें राशि नहीं मिलेगी ये तय है और जो पात्र हैं और योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं, आने वाले समय में उनका फॉर्म भरा जाएगा। यहां देखें लाइव..

