Fake ADM in Prayagraj mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के शख्स ने खुद को बताया ADM, हार्ट अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती

fake ADM in Prayagraj mahakumbh:जिला अधिवक्ता संघ के सचिव नूतन सिंह ठाकुर ने बताया कि विक्रम जायसवाल एक वकील हैं जो स्टेट बार काउंसिल में रजिस्टर्ड हैं, लेकिन जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य नहीं हैं।

Fake ADM in Prayagraj mahakumbh: प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के शख्स ने खुद को बताया ADM, हार्ट अटैक आने पर अस्पताल में भर्ती

Prayagraj MahaKumbh 2025, image source: jagran

Modified Date: January 14, 2025 / 09:50 pm IST
Published Date: January 14, 2025 9:50 pm IST

कोरबा: Prayagraj MahaKumbh 2025, कोरबा निवासी एक युवक विक्रम कुमार जायसवाल ने खुद को कोरबा जिले का एडीएम बताकर प्रयागराज के अस्पताल में गलत जानकारी दी है। मामले में कोरबा प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए स्पष्ट किया है कि जिले में इस नाम का व्यक्ति एडीएम नहीं है।

दरअसल, रविवार को प्रयागराज माघ मेले में विक्रम परिवार सहित मेला घूमने निकले थे, तभी उनको अचानक दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद वहां वे आईसीयू में भर्ती हुए। अस्पताल में उन्होंने खुद को कोरबा का एडीएम बताया है। इधर कोरबा कलेक्टर ने बताया है कि विक्रम कुमार जायसवाल नाम का व्यक्ति एडीएम नहीं है।

read more:  भारतीय महिला टीम ने खो-खो विश्व कप में दक्षिण कोरिया पर 157 अंक की बड़ी जीत दर्ज की

Fake ADM in Prayagraj mahakumbh बताया जा रहा है कि दर्री रोड कोरबा निवासी विक्रम कुमार जायसवाल अपनी पत्नी और बेटे के साथ प्रयागराज में सेक्टर 24 हर्षवर्धन चौराहे के पास एक दोस्त के यहां ठहरे हैं। जब वह अपने परिवार के साथ मेला घूमने निकले, तभी अक्षयवट के पास उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते थोड़ी देर में वह बेहोश हो गए। प्रयागराज के अक्षयवट के पास वकील की तबीयत बिगड़ी थी। घटना के बाद उन्हें तत्काल मेले के सेक्टर दो स्थित केंद्रीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार में हार्ट अटैक की पुष्टि होने के बाद छावनी सामान्य अस्पताल के ICU में भर्ती किया गया।

read more:  खेलों को प्रोत्साहन देने के लिए समर्पित प्रयास कर रही है सरकार: मुख्यमंत्री शर्मा

अस्पताल में उन्होंने खुद को कोरबा का एडीएम बताया और होश में आने के बाद मकर संक्रांति पर स्नान की इच्छा जताई। जिला अधिवक्ता संघ के सचिव नूतन सिंह ठाकुर ने बताया कि विक्रम जायसवाल एक वकील हैं जो स्टेट बार काउंसिल में रजिस्टर्ड हैं, लेकिन जिला अधिवक्ता संघ के सदस्य नहीं हैं।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com