Raipur Crime News: राजधानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Raipur Crime News: रायपुर में सरेआम रिवॉल्वर लिए दो बदमाशों को पकड़ा गया है। सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके से बदमाश पकड़े गए हैं।

Raipur Crime News/Image Credit: IBC24
- रायपुर में सरेआम रिवॉल्वर लिए दो बदमाशों को पकड़ा गया है।
- सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके से बदमाश पकड़े गए हैं।
- इनके पास से पुलिस को जिंदा कारतूस भी मिला है।
Raipur Crime News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सरेआम रिवॉल्वर लिए दो बदमाशों को पकड़ा गया है। सिविल लाइंस जैसे पॉश इलाके से बदमाश पकड़े गए हैं। इनके पास से पुलिस को जिंदा कारतूस भी मिला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से हथियार जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
रिवॉल्वर के साथ पकड़े गए दो आरोपी
Raipur Crime News: मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन इलाके के शिव मंदिर के पास एक मकान में एक युवक अवैध हथियार रखे हुए है। सूचना के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पुलिस टीम ने छापा मारकर अमानत अली (20) नाम के युवक को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कमरे से एक रिवॉल्वर बरामद हुई।
आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज
Raipur Crime News: पूछताछ में अमानत अली ने खुलासा किया कि उसका साथी सिमोन पांडे (21) रिवॉल्वर के दो जिंदा कारतूस अपने पास रखे हुए है। पुलिस ने तुरंत सिमोन पांडे को भी हिरासत में लेकर दो कारतूस जब्त किए। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: Two youths arrested with revolver and live cartridges in Raipur
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
DA Hike Latest News: आखिरकार महंगाई भत्ते में हो ही गई बढ़ोतरी, नवरात्रि से पहले राज्य सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, अब हर महीने मिलेगा इतना DA
01 Oct 2026 | 5:09 pm
Skoda Cars Price Hike: नई कार लेने की तैयारी कर रहे हैं तो रुकिए! Skoda ने Slavia-Kushaq समेत इन मॉडल्स के दाम बढ़ा दिए, जानें अब कितनी बढ़ी कीमत
01 Oct 2026 | 5:06 pm
Sex racket in Dhamtari: सेक्स रैकेट को लेकर बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने मकान का किया घेराव, कार्रवाई नहीं हुई तो दी ये चेतावनी
01 Oct 2026 | 4:56 pm
Shani Nakshatra Parivartan 2026: 9 अक्टूबर 2026 शनि देव के इस नक्षत्र परिवर्तन से मचेगा तहलका! इन 5 राशियों की कुंडली में जागेगा राजयोग!
01 Oct 2026 | 4:53 pmChhattisgarh Transfer News: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ा तबादला, देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी
01 Oct 2026 | 4:52 pmMilk Rate Hike: त्योहारों से पहले दूध हुआ महंगा! 1 अक्टूबर से जेब पर पड़ेगा सीधा असर
01 Oct 2026 | 4:48 pmChhattisgarh Gangrape Case: गैंगरेप के दरिंदों को 20-20 साल की सजा, घर में घुसकर की थी हैवानियत |
01 Oct 2026 | 4:43 pm
Sidhi News: आधीरात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक! परिजनों ने दोनों को इस हाल में पकड़ा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
01 Oct 2026 | 4:38 pm