UCC In Chhattisgarh: कैसा होगा समान नागरिक संहिता का प्रारूप? राजधानी में इस दिन होगा मंथन, उच्च स्तरीय समिति की मौजूदगी में बनेगी रणनीति
UCC In Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने और इसका प्रारूप तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।
UCC In Chhattisgarh/Image Credit: File
- छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने के लिए सरकार ने उठाया बड़ा कदम।
- छतीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (UCC) के प्रारूप पर मंथन किया जाएगा।
- 27 अगस्त को रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में की जाएगी बैठक।
UCC In Chhattisgarh: रायपुर: छत्तीसगढ़ में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने और इसका प्रारूप तैयार करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। शासन द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति की उपस्थिति में आगामी 27 अगस्त 2026 को राजधानी के कन्वेंशन हॉल, न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन, रायपुर में एक राज्य स्तरीय परिचयात्मक बैठक आयोजित की जा रही है।
200 लोग निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका
इस महत्वपूर्ण और संवेदनशील विषय पर व्यापक विचार-विमर्श करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 200 प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। (UCC In Chhattisgarh) बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के विचार, अनुभव और सुझाव कानून के भावी स्वरूप को गढ़ने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अलग-अलग पहलुओं पर होगी चर्चा
UCC In Chhattisgarh: बैठक में समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों, सामाजिक प्रभावों और व्यावहारिक पहलुओं पर गहराई से चर्चा की जाएगी। राज्य शासन का उद्देश्य एक ऐसा समावेशी और संतुलित प्रारूप तैयार करना है जो राज्य के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रख सके। विस्तृत चर्चा/सुझाव हेतु विभिन्न समूह को पृथक से भी आमंत्रित किया जाएगा, वदसपदम सुझाव इस पर भी दिया जा सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- World Leaders Forum: ‘6 लाख छात्रों को एआई प्रशिक्षण, 5 हजार स्टार्टअप का लक्ष्य’.. वर्ल्ड लीडर्स फोरम में CM साय ने रखा युवा-केंद्रित अर्थव्यवस्था का रोडमैप
- PM-AASHA Scheme: किसानों के लिए ‘सुरक्षा कवच’ बनी पीएम-आशा योजना! एमएसपी से कम दाम पर मिलने पर मिल रहा मुआवजा, मोदी सरकार के फैसले दूर हुई अन्नदाताओं की चिंता
- FIR On Pellet Gun Case: राहुल गांधी के धरने के आगे झुकी दिल्ली पुलिस! 31 दिन बाद इस मामले में दर्ज की FIR, कांग्रेस के ये नेता भी पहुंचे थे थाने

Facebook


