KBC 18 Yogesh Sahu: KBC में छत्तीसगढ़ के योगेश ने जीते 50 लाख, 18 लाख का पैकेज ठुकराया, जानिए अब क्या बनने का है सपना
KBC 18 Yogesh Sahu: KBC में छत्तीसगढ़ के योगेश ने जीते 50 लाख, 18 लाख का पैकेज ठुकराया, जानिए अब बनने का है सपना
KBC 18 Yogesh Sahu: KBC में छत्तीसगढ़ के योगेश ने जीते 50 लाख, 18 लाख का पैकेज ठुकराया, जानिए अब क्या बनने का है सपना /image: Social Media
- योगेश साहू ने KBC 18 में 50 लाख रुपये जीते
- 18 लाख रुपये का पैकेज ठुकराया
- योगेश का अगला लक्ष्य IAS अधिकारी बनना है और KBC के बाद वे UPSC मेन्स में शामिल होंगे
बलौदाबाजार। KBC 18 Yogesh Sahu: छत्तीसगढ़ के भाटापारा के रहने वाले 23 वर्षीय योगेश साहू (Yogesh Sahu KBC 18) इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति-18 ( Kaun Banega Crorepati 18) में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। छोटे शहर से निकलकर IIT बॉम्बे तक पहुंचने वाले योगेश ने KBC की हॉट सीट पर भी अपनी शानदार समझ और सामान्य ज्ञान का परिचय दिया। उन्होंने शो में 50 लाख रुपये (KBC 50 Lakh Winner) की रकम जीत ली, जबकि 1 करोड़ रुपये के सवाल तक भी पहुंचे। योगेश की कहानी इसलिए खास है क्योंकि उन्होंने पढ़ाई और करियर में बड़ी उपलब्धियां हासिल करने के बावजूद अपने लिए अलग रास्ता चुना।
IAS अफसर बनना है सपना (Chhattisgarh KBC Contestant)
KBC 18 Yogesh Sahu IIT बॉम्बे से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करने वाले योगेश ने कैंपस प्लेसमेंट में मिलने वाला करीब 18 लाख रुपये का पैकेज ठुकरा दिया, क्योंकि उनका लक्ष्य UPSC की परीक्षा पास कर IAS अफसर (IAS Dream Story) बनना है। योगेश साहू की सफलता की कहानी छत्तीसगढ़ के एक छोटे शहर भाटापारा से शुरू होकर देश के सबसे प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में से एक IIT बॉम्बे तक पहुंची।

KBC से लौटते ही देंगे यूपीएससी मेन्स परीक्षा (Yogesh Sahu UPSC)
KBC 18 Yogesh Sahu योगेश पढ़ाई में शुरू से ही बेहद मेधावी रहे हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा में प्रदेश में टॉप किया था। इसके बाद उन्होंने IIT बॉम्बे में प्रवेश हासिल किया और इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। यहां भी उनकी प्रतिभा का सिलसिला जारी रहा और वे अपने बैच के टॉपर बने। अब IIT बॉम्बे से पढ़ाई पूरी करने के बाद योगेश का लक्ष्य कॉरपोरेट नौकरी नहीं बल्कि UPSC के जरिए सिविल सेवा में जाना है। KBC से आते ही योगेश कॉल होने वाले यूपीएससी की मेन्स की परीक्षा मे सम्मिलित होंगे।
ये भी पढ़ें
- CG Shikshak Bharti 2026 Notification: छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, अतिथि शिक्षकों की होगी बंपर भर्ती, यहां से जल्द करें आवेदन
- All Schools Closed In Maihar: नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, जानें कलेक्टर ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला, पैरेंट्स से की ये अपील
- Cockroach Janata Party: ‘कॉकरोचों’ को ग्रामीणों ने गांव के बाहर से ही खदेड़ा, जा रहे थे सरकारी स्कूल की जांच करने, आशुतोष रांका ने लगाया ये आरोप

Facebook


