संयुक्त किसान मोर्चा मनाएगा ‘विश्वासघात दिवस’, इधर धान खरीदी की अवधि बढ़ाने बीजेपी का प्रदर्शन
Kisan morcha will protest : राजधानी रायपुर में प्रदर्शन होगा। मोर्चा के पदाधिकारी अंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करेंगे।
रायपुर। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज देशभर में किसान संगठन ‘विश्वासघात दिवस’ मनाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया है। इसे लेकर राजधानी रायपुर में प्रदर्शन होगा। मोर्चा के पदाधिकारी अंबेडकर प्रतिमा के सामने प्रदर्शन करेंगे।
यह भी पढ़ें: ‘जबर्दस्ती करवा रहे मेरी शादी’ अपने माता-पिता के खिलाफ शिकायत लेकर थाने पहुंची 10वीं की छात्रा
धान खरीदी की तारीख 15 दिन और बढ़ाने की मांग को लेकर बीजेपी किसान मोर्चा आज प्रदर्शन करेगी। अपनी पांच सूत्रीय मांग को लेकर प्रदेश के सभी सहकारी समितियों का घेराव करेंगे। बता दें कि बीजेपी किसान मोर्चा की अन्य 5 सूत्रीय मांगों में किसानों की आमदनी बढ़ाने और सुविधा देने की बात कही है।
यह भी पढ़ें: सीएम शिवराज कल उत्तरखंड दौरे पर रहेंगे, भाजपा उम्मीदवारों के लिए करेंगे डोर टू डोर प्रचार

Facebook


