Wadrafnagar Gang Rape Case: शराबी युवकों ने महिला के साथ की दरिंदगी, हवस मिटाने के लिए पार की सारी हदें, जानकर आपको भी लगेगा झटका
Wadrafnagar Gang Rape Case: वाड्रफनगर के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है।
Wadrafnagar Gang Rape Case/Image Credit: IBC24.in
- वाड्रफनगर के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म।
- तीन शराबी युवकों ने दिया वारदात को अंजाम।
- पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार किया।
Wadrafnagar Gang Rape Case: वाड्रफनगर: बलरामपुर-रामनुजगंज जिले वाड्रफनगर के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाही करते हुए महज एक घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने थाने पहुंचकर तीन युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। (Wadrafnagar Gang Rape Case) पीड़िता का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांधकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने अमानवीय व्यवहार करते हुए उसके सिर पर पेशाब भी किया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
Wadrafnagar Gang Rape Case: बताया जा रहा है कि घटना के समय तीनों आरोपी शराब के नशे में थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए रघुनाथनगर पुलिस तत्काल हरकत में आई और शिकायत दर्ज होने के करीब एक घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Agra Station Master Viral Video: RPF के जवानों ने स्टेशन मास्टर से की मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, अब अधिकारियों ने लिया बड़ा एक्शन
- MP Police Promotion: पुलिसकर्मियों को पदोन्नति का तोहफा! इतने सूबेदारों को अब मिला ये बड़ा पद, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
- Jharkhand Crime News: पिता ने बेटी को उतारा मौत के घाट, बीच-बचाव करने आए भाई का किया ये हाल, हालत देख पुलिस के भी उड़े होश

Facebook


