Anganwadi Workers Regularization: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का होगा नियमितीकरण? 8 सूत्रीय मांगों को लेकर फिर शुरू हुआ आंदोलन
Anganwadi workers regularization in chhattisgarh: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने आंदोलन का आगाज कर दिया है। इसी कड़ी में आज जिला स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने एक दिवसीय धरना आंदोलन …

Anganwadi workers regularization in chhattisgarh
बिलासपुर: Anganwadi workers regularization in chhattisgarh आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एक बार फिर आंदोलन की राह पर हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने आंदोलन का आगाज कर दिया है। इसी कड़ी में आज जिला स्तर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने एक दिवसीय धरना आंदोलन कर जमकर प्रदर्शन किया।
बिलासपुर में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका आंदोलन में शामिल रहीं। आंगनबाड़ी कार्यकताओं ने बताया कि, उनकी 8 सूत्रीय मांगे हैं। जिनमें नियमितीकरण, जीने लायक वेतन, सेवा निवृत्ति पर पेंशन ग्रेजयुटी, समूह बीमा, अनुकम्पा नियुक्ति व महंगाई भत्ता जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं। लंबे समय से संघर्ष करने के बावजूद उन्हें उनका हक नहीं मिल रहा है।
Anganwadi workers regularization in chhattisgarh प्रदर्शनकारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं ने बताया कि, जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन के साथ चरणबद्ध आंदोलन की शुरुवात की गई। जिसके बाद संभाग और फिर प्रदेश स्तर पर आंदोलन कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपनी मांग सरकार के समक्ष रखेंगे।
धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली और कलेक्ट्रेट का घेराव
महासमुंद में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने एक दिवसीय प्रदर्शन संयुक्त मंच के बैनर तले किया। धरना प्रदर्शन कर रैली निकाली और कलेक्ट्रेट का घेराव करने कलेक्ट्रेट पहुंचकर 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। उनकी मांगों में नियमितीकरण, जीने लायक वेतन ₹21000 सहायिकाओं को 17850 वेतन, सेवा निवृत्ति पक्ष, पेंशन ग्रेचुएटी, समूह बीमा योजना का लाभ, अनुकंपा नियुक्ति, महंगाई भत्ता, पदोन्नति सहित सभी केंद्रों में गैस सिलेंडर चूल्हा प्रदान करने की बातें शामिल है। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
read more: सीबीआई ने रिश्वत लेने के आरोप में चंडीगढ़ दमकल विभाग के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Will Anganwadi workers be regularized? Agitation started again with 8 point demands
छत्तीसगढ़
और भी पढ़ें ›
Chhattisgarh Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में मॉनसून की हो गई विदाई? आज कैसा रहेगा मौसम, किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़ें Weather Report
02 Oct 2026 | 8:43 am
Dhamtari Suicide News: फांसी के फंदा म लटके मिले रिहिस नवविवाहिता, मायके पक्ष ह दामाद उपर लगाइस हत्या के आरोप
02 Oct 2026 | 8:18 am
CG Job Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ में जॉब ही जॉब, करीब 10 हजार पदों पर इस दिन होगी बंपर भर्ती, योग्यता सिर्फ 10वीं पास, यहां से तुरंत करें आवेदन
02 Oct 2026 | 8:00 am
Chhattisgarh Sharab Dukan Band Today: आज छत्तीसगढ़ में नहीं मिलेगी शराब, बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, मांस-मटन की बिक्री पर भी लगा प्रतिबंध, आदेश जारी
02 Oct 2026 | 7:30 am
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm