winter session of Chhattisgarh Vidhansabha
रायपुरः winter session of Chhattisgarh Vidhansabha छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का हंगामेदार आगाज हुआ। पहले ही दिन जबरदस्त शोर शराबे के कारण सदन की कार्यवाही को पहले 10 मिनट, फिर 5 मिनट और इसके बाद मंगलवार तक के लिए स्थगित करना पड़ा। दरअसल, प्रश्नकाल में टेंडर और कानून व्यवस्था पर तीखी नोकझोंक के बाद शून्यकाल में आरक्षण संशोधन विधेयकों पर राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं होने का मामला उठाया गया। इस पर बीजेपी विधायकों ने क्वांटिफाइबल डाटा सदन में रखने की मांग को लेकर गर्भगृह में घुसकर नारेबाजी शुरु कर दी।
Read More : दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर
winter session of Chhattisgarh Vidhansabha इधर, कांग्रेस विधायकों ने राजभवन पर बीजेपी के दबाव का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने कहा कि आरक्षण विधेयक पर राज्यपाल के हस्ताक्षर नहीं होने से नियुक्तियां अटकी पड़ी हैं।
Read More : 4 जनवरी को है साल का पहला बुध प्रदोष व्रत, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नहीं होगी धन-दौलत की कमी
बहरहाल, चुनावी साल के पहले विधानसभा सत्र में विपक्ष सरकार को घेरने में कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती। ऐसे में अगले 5 दिन भी हंगामेदार होने के आसार हैं। सवाल है कि क्या इस शोर-शराबे में जनता के मुद्दों को आवाज मिल पाएगी ?