दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

Uncontrolled car collided with tree, 4 people died

दर्दनाक हादसाः अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 6 की हालत गंभीर

Uncontrolled car collided with tree

Modified Date: January 2, 2023 / 11:41 pm IST
Published Date: January 2, 2023 2:39 pm IST

जशपुरः Uncontrolled car collided with tree छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में सड़क दुर्घटना में दो बच्चों और एक महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई , वहीं छह अन्य घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में अनिल सिंह (42) , मोहित (आठ), वेनिशा (11 माह) और जयंती (46) की मौत हो गई। इस हादसे में छह लोग घायल हो गए हैं जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

Read More : 4 जनवरी को है साल का पहला बुध प्रदोष व्रत, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, नहीं होगी धन-दौलत की कमी

Uncontrolled car collided with tree पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी की जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के निवासी मोहित रविवार को अपने परिवार के साथ कार में सवार होकर पिकनिक मनाने जिले के गुल्लू फॉल गए थे। देर शाम को वापसी के दौरान जब वह एक घाटी से नीचे उतर रहे थे तब उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस घटना में अनिल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गए।

Read More : कल इन सड़कों पर जानें से बचे राजधानीवासी, ट्रैफिक पुलिस ने कई रास्तों को किया डायवर्ट, जानें क्या है वजह 

उन्होंने बताया कि जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया तथा शव और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान मोहित, वेनिशा और जयंती की भी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है तथा उन्हें पड़ोसी राज्य झारखंड की राजधानी रांची के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं चार अन्य का इलाज स्थानीय अस्पताल में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।


लेखक के बारे में