Semi-Nude Protest in Durgukondal: दुर्गुकोंदल में युवाओं ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, ठेकेदार और अधिकारियों पर मिलीभगत कर गड़बड़ी के लगाए आरोप

Semi-nude protest in Durgukondal: युवाओं ने स्कूलों के मरम्मत कार्य में ठेकेदारों और अधिकारियों पर मिली भगत का आरोप लगाया है। युवाओं ने गड़बड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

Semi-Nude Protest in Durgukondal: दुर्गुकोंदल में युवाओं ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, ठेकेदार और अधिकारियों पर मिलीभगत कर गड़बड़ी के लगाए आरोप
Modified Date: October 7, 2025 / 05:27 pm IST
Published Date: October 7, 2025 5:27 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मरम्मत में हुई गडबड़ी को दबाने की कोशिश
  • कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
  • स्कूल के जर्जर भवनों के मरम्मत के लिए 6 करोड़ 63 लाख रुपए स्वीकृत

भानुप्रतापपुर: Semi-nude protest in Durgukondal, दुर्गुकोंदल में भ्रष्टाचार के खिलाफ आज युवाओं ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने स्कूलों के मरम्मत कार्य में ठेकेदारों और अधिकारियों पर मिली भगत का आरोप लगाया है। युवाओं ने गड़बड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

विरोध कर रहे युवाओं का कहना है कि दुर्गुकोंदल विकासखंड के 163 प्राथमिक, माध्यमिक स्कूल, हाई स्कूल के जर्जर भवनों के मरम्मत के लिए 6 करोड़ 63 लाख रुपए स्वीकृत हुई थी। लेकिन ठेकेदार ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उक्त कार्य को पूर्ण न कर व जिन कार्यों को किया है उसे गुणवत्ताहीन बनाए जाने के कारण दुर्गुकोंदल के युवकों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।

read more: Gwalior News: अंबेडकर पर विवादित बयान से फिर बढ़ा तनाव! क्षेत्र में सामाजिक टकराव की चिंगारी, BJP-कांग्रेस आमने-सामने, बरैया बोले- RSS का एजेंडा

मरम्मत में हुई गडबड़ी को दबाने की कोशिश

Semi-Nude Protest in Durgukondal, प्रदर्शनकारी युवकों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदारों ने मरम्मत कार्य मात्र 30 प्रतिशत ही किया है। ठेकेदारों ने भवन मरम्मत कार्य में लीपापोती कर 100 प्रतिशत मूल्यांकन कराकर पूरी राशि हजम कर लिया है। इसकी लिखित शिकायत और शासन प्रशासन की ध्यान आकर्षण हेतु 7 अगस्त 2025 को धरना प्रदर्शन और 19 अगस्त 2025 को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय दुर्गुकोंदल का घेराव किया गया था, लेकिन अबतक कार्यवाही नहीं की गई है। बल्कि प्रशासन के द्वारा मरम्मत में हुई गडबड़ी को दबाने की कोशिश की जा रही है।

read more: Raigarh News: पहले देता है 40 बकरों की बलि, फिर खुद खून पी जाता है बैगा, छत्तीसगढ़ के इस मंदिर में 500 सालों से चली आ रही अनूठी परंपरा

इसलिए आज दिनांक 07.10.2025 को ब्लॉक मुख्यालय दुर्गुकोंदल में अर्द्धनग्न प्रदर्शन कर स्कूल भवन मरम्मत में गड़बड़ी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया है। बताया जा रहा है ​कि दुर्गुकोंदल विकासखंड के 163 प्राथमिक, माध्यमिक स्कूल, हाई स्कूल के जर्जर भवनों के मरम्मत के लिए 6 करोड़ 63 लाख रुपए स्वीकृत हुई थी, लेकिन ठेकेदार ने अधिकारियों के साथ मिलीभगत कर उक्त कार्य को पूरा नहीं किया और जिन्हे पूरा किया गया है सह गुणवत्ता विहीन है।

read more:  आंध्र प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष बारबाडोस में राष्ट्रमंडल संसदीय सम्मेलन में भाग लेंगे


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com