इस वर्ष बंद हो जाएंगे प्रदेश के 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, 4 होंगे मर्ज

इस वर्ष बंद हो जाएंगे प्रदेश के 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, 4 होंगे मर्ज

इस वर्ष बंद हो जाएंगे प्रदेश के 10 इंजीनियरिंग कॉलेज, 4 होंगे मर्ज
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: May 15, 2019 3:34 pm IST

भिलाई। प्रदेश के 10 इंजीनियरिंग कॉलेज इस वर्ष बंद हो जाएंगे। बुधवार को छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय में कार्यपरिषद के सदस्यों ने इंजीनियरिंग के 8 और आर्किटेक्चर के 2 निजी कॉलेजों को (क्लोजर) संस्था बंद करने अनुमति दे दी। अब प्रदेश में तकनीकी कॉलेजो की संख्या 99 होगी। यह संख्या पहले 109 थी।

स्वामी विवेकानंद तकनीकी विवि प्रदेश का इकलौता तकनीकी विवि है। छात्र इस विवि से ही संबद्ध होकर प्रदेश भर में इंजिनयरिंग की शिक्षा ले रहे है। वर्ष 2009 व 2010 में प्रदेश में सबसे अधिक कॉलेज खुले थे। विवि की मानें तो कॉलेज तो खुले, पर शिक्षा नहीं दी जा सकी। साथ अब इंजीनियरिंग के प्रति बच्चों का रुझान कम होता जा रहा है। इसके लिए नए प्रयास विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे हैं। एडमिशन कम होने की वजह से कालेज प्रबन्धन को कई मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है, इसी कारण कॉलेजों पर कई सवाल खड़े होने लगे।

यह भी पढ़ें : थाने में युवक ने की आत्महत्या, बीजेपी ने की 25 लाख मुआवजे के साथ उच्च स्तरीय जांच की मांग 

इस वर्ष विवि की बैठक में यह बात सामने आई कि 10 कालेजों ने अपनी मान्यता वृद्धि के लिए आवेदन ही नहीं किया है। वहीं कुछ लोग अपने कॉलेज स्वयं भी बंद करना चाह रहे हैं। इसके बाद सर्वसम्मति से 10 कॉलेज को बंद करने का फैसला आज किया गया। साथ ही, 4 कालेजो ने मर्ज करने के लिए आवेदन किया है। यह कॉलेज अब बंद हो जाएंगे- सीआइएमटी भिलाई, पाथर्वी कॉलेज, सीआइटी रायपुर, रावतपुरा सरकार-2 रायपुर, आर्किटेक्चर- चाणक्य कॉलेज आर्किटेक्चर, सन कॉलेज। जबकि निम्न संस्थानों ने मर्ज अपने संस्थान कर लिए, शंकराचार्य टेक्निकल कैंप, रूंगटा ग्रुप, रायपुर व भिलाई।


लेखक के बारे में