मध्यप्रदेश में आज 114 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 3252 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा

मध्यप्रदेश में आज 114 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 3252 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा

मध्यप्रदेश में आज 114 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि, 3252 पहुंचा कुल संक्रमितों का आंकड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: May 7, 2020 4:05 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में नोवल कोरोना वायरस मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। वहीं, मृतकों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच स्वास्थ्य विभाग ने प्रदेश में कोरोना की स्थिति को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है।

Read More: सुबह 9 से शाम 4 बजे तक खुलेंगी सैलून और पान दुकानें, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किया आदेश

जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटे के भीतर 114 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की आंकड़ा 3252 हो गया है। इनमें से 193 लोगों की मौत हो चुकी है और 1231 स्वस्थ हो चुके हैं।

Read More: मंत्री टेकाम ने सहायक आयुक्तों को दिए निर्देश, कहा- छात्रावास-आश्रमों को उत्कृष्ट केन्द्रों के रूप में करें विकसित

प्रदेश में सबसे गंभीर हालत इंदौर की है जहां अब तक 1699 मरीज पॉजिटिव मिले हैं, इनमें से 595 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 83 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राजधानी भोपाल में अबतक 652 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 318 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 22 मरीजों की यहां मौत हुई है। इसी प्रकार धार्मिक नगरी उज्जैन अब प्रदेश में तीसरे नंबर पर है जहां 201 मामले सामने आ चुके हैं इनमें से 45 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि यहां 50 लोग ठीक हुए हैं।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज स्वस्थ होकर घर लौटे दो कोरोना मरीज, अब छत्तीसगढ़ में 21 एक्टिव केस

Image


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"