कोरोना ड्यूटी से नदारद मिले 143 कर्मचारी, जिला कलेक्टर के पास भेजा गया निलंबन प्रस्ताव

कोरोना ड्यूटी से नदारद मिले 143 कर्मचारी, जिला कलेक्टर के पास भेजा गया निलंबन प्रस्ताव

कोरोना ड्यूटी से नदारद मिले 143 कर्मचारी, जिला कलेक्टर के पास भेजा गया निलंबन प्रस्ताव
Modified Date: November 29, 2022 / 07:59 pm IST
Published Date: April 23, 2021 3:11 pm IST

भोपालः कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। हालात को देखते हुए सरकार ने प्रदेश के कई शहरों में कोरोना कफ्र्यू लगा दिया है। वहीं, सुरक्षा के लिए सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, लेकिन ड्यूटी के दौरान लगातार कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए जिला कलेक्टर के पास प्रस्ताव दिया गया है।

Read More: सीएम राहत कोष में जमा होगी अधिकारियों-कर्मचारियों की एक दिन की सैलरी, आदेश जारी

मिली जानकारी के अनुसार कोरोना ड्यूटी के दौरान 143 कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई थी, जिसके चलते इन कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन के पास प्रस्ताव पेश किया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी कर्मचारी ड्यूटी से नदारद थे।

Read More: खैर नहीं रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों की, DIG ने दिए रासूका लगाने का निर्देश, अब तक 7 आरोपी चंगुल में

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में कल 12 हजार 384 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। दूसरी ओर 24 घंटे में 75 मरीजों की मौत उपचार के दौरान हो गई। वहीं कल 9 हजार 620 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए।

Read More: एक और पाॅपुलर एक्टर ने दुनिया को कह दिया अलविदा, बाॅलीवुड सहित इन भाषाओं की फिल्मों में कर चुके थे काम

प्रदेश में नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 84 हजार 957 हो गई है। वहीं मौत के आंकड़ों को देखें तो अब तक 4 हजार 863 मरीजों की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक 4 लाख 59 हजार 195 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है। वहीं अब तक 3 लाख 69 हजार 375 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

Read More: स्टील उद्योगों की ऑक्सीजन सप्लाई न रोकी जाए, जीवन और जीविका दोनों जरूरी, CM बघेल ने PM मोदी से किया अनुरोध

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"