Kerala New CS IAS Bishvnath Sinha: इस राज्य को मिला नया मुख्य सचिव.. सीनियर IAS बिश्वनाथ सिन्हा के कंधो पर होगी प्रदेश के ब्यूरोक्रेसी की कमान, कैबिनेट में बड़ा फैसला

IAS Bishwanath Sinha Appoints as Kerala New Chief Secretary: केरल कैबिनेट ने बिश्वनाथ सिन्हा को नया मुख्य सचिव नियुक्त किया, राज्य निर्वाचन आयुक्त के नाम की भी सिफारिश।

Kerala New CS IAS Bishvnath Sinha: इस राज्य को मिला नया मुख्य सचिव.. सीनियर IAS बिश्वनाथ सिन्हा के कंधो पर होगी प्रदेश के ब्यूरोक्रेसी की कमान, कैबिनेट में बड़ा फैसला

Kerala New CS IAS Bishvnath Sinha || Image- Nambiar Adarsh Narayanan P V FILE

Modified Date: June 24, 2026 / 07:00 pm IST
Published Date: June 24, 2026 7:00 pm IST
HIGHLIGHTS
  • • बिश्वनाथ सिन्हा होंगे केरल के नए मुख्य सचिव।
  • • एन. शेषाद्रिनाथ को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाने की सिफारिश।
  • • कैबिनेट ने राहत और मुआवजा संबंधी कई फैसले लिए।

तिरुवनंतपुरम: केरल में बहुमत के साथ कांग्रेस गठबंधन की वापसी हुई है। पार्टी ने तमाम मंथन के बाद विदी सतीशन को राज्य का नया सीएम नियुक्त किया है। नए सीएम के नियुक्ति के साथ ही राज्य और जनता से जुड़े कई बड़े फैसले लिए जा चुके है। इस बीच सतीशन सरकार ने 1992 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी बिश्वनाथ सिन्हा को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। (Kerala New CS IAS Bishvnath Sinha) मुख्यमंत्री विदी सतीशन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया। बिश्वनाथ सिन्हा मौजूदा मुख्य सचिव ए. जयतिलक का स्थान लेंगे। वे 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

Image

राज्य चुनाव आयुक्त पद के लिए भी सिफारिश

मंत्रिमंडल ने सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश एन. शेषाद्रिनाथ को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त करने की सिफारिश राज्यपाल को भेजने का फैसला किया है। इसके अलावा एन. अनिलकुमार को लोकायुक्त के लिए विशेष सरकारी अधिवक्ता नियुक्त करने को भी मंजूरी दी गई। साथ ही केरल हाईकोर्ट के लिए 4 विशेष सरकारी अधिवक्ता, 12 वरिष्ठ सरकारी अधिवक्ता और 24 सरकारी अधिवक्ताओं की नियुक्ति को भी स्वीकृति दी गई।

हादसों में जान गंवाने वालों के परिवारों को सहायता

मंत्रिमंडल ने बेंगलुरु में शिवाजीनगर अस्पताल की इमारत की दीवार गिरने से जान गंवाने वाली तीन कुडुम्बश्री कार्यकर्ताओं के परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5-5 लाख रुपये की सहायता देने का फैसला किया है। (Kerala New CS IAS Bishvnath Sinha) इसके अलावा कोट्टारक्करा के नीलेश्वरम में सड़क दुर्घटना में मृत तीन लोगों के परिजनों को भी 5-5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। दुर्घटना में घायल लोगों के इलाज का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

243 पदों का कार्यकाल बढ़ाया गया

कैबिनेट ने इडुक्की जिले के छह विशेष भूमि आवंटन कार्यालयों में कार्यरत 243 पदों का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया है। यह फैसला विभिन्न भूमि आवंटन और भूमि अधिग्रहण कार्यालयों पर भी लागू होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

केंद्र की नीतियों का विरोध जारी रहेगा: मुख्यमंत्री

इससे पहले विधानसभा के 16वें सत्र के दौरान मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने कहा कि यदि केंद्र सरकार की कोई नीति केरल के हितों के खिलाफ होगी या सहकारी संघवाद की भावना का उल्लंघन करेगी, तो राज्य सरकार उसका विरोध करेगी। (Kerala New CS IAS Bishvnath Sinha) उन्होंने राज्य के बजट को “भविष्य उन्मुख बजट” बताते हुए कहा कि इसे शिक्षा, रोजगार सृजन और सतत आर्थिक विकास को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम की छत ढही, मलबे में दबे लोगों को बचाने का प्रयास जारी

पृथ्वी का सबसे पुराना ज्ञात क्रेटर तीन अरब वर्ष से भी अधिक पुराना, नए अध्ययन में पुष्टि हुई

ईरान के राष्ट्रपति ने खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मोदी को आमंत्रित किया

बंगाल : संपत्ति हड़पने के मामले में तृणमूल के पूर्व विधायक अतिन घोष और बेटी पर मुकदमा

अमेजन के सीईओ जेसी भारत यात्रा पर, 300 से अधिक शहरों में ‘अमेजन नाउ’ के विस्तार की योजना


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown