Dhar Road Accident News: पलक झपकते ही हुई इतने लोगों की मौत, गंभीर हालत में महिला को ले जाया गया अस्पताल, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

Dhar Road Accident News: धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।

Dhar Road Accident News: पलक झपकते ही हुई इतने लोगों की मौत, गंभीर हालत में महिला को ले जाया गया अस्पताल, हादसे के बाद मची चीख-पुकार

Dhar Road Accident News/Photo Credit: IBC24 File


Reported By: AMIT VARMA,
Modified Date: June 24, 2026 / 06:11 pm IST
Published Date: June 24, 2026 6:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हुआ।
  • इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है।
  • भीषण सड़क हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है।

Dhar Road Accident News: धार: मध्यप्रदेश के धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। मनावर – धरमपुरी स्टेट हाइवे पर हतनावर फाटे के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार हादसे में बाकानेर निवासी लोकेश पिता रमेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सरिता गंभीर रूप से घायल हो गईं। (Dhar Road Accident News) दूसरी बाइक पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने भी घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

Dhar Road Accident News: सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची, घायल महिला को 108 एम्बुलेंस की सहायता से धरमपुरी शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। (Dhar Road Accident News) पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों और मृतकों की पहचान की कार्रवाई जारी है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.