बेहतर कार्यों के ​लिए ‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय अवार्ड’ से सम्मानित हुए प्रदेश के ये 15 पंचायत

बेहतर कार्यों के ​लिए 'दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय अवार्ड' से सम्मानित हुए प्रदेश के ये 15 पंचायत

बेहतर कार्यों के ​लिए ‘दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण राष्ट्रीय अवार्ड’ से सम्मानित हुए प्रदेश के ये 15 पंचायत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:45 pm IST
Published Date: June 18, 2020 3:55 pm IST

भोपाल: भारत सरकार द्वारा पंचायतों के राष्ट्रीय अवार्ड घोषित किए गए हैं। मध्यप्रदेश की 15 पंचायतों को यह अवार्ड मिला है। दो जिला पंचायत नीमच, मंदसौर और दो जनपद पंचायत आलोट एवं होशंगाबाद सहित प्रदेश की 11 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार मिला है। पंचायतों द्वारा सेवाओं के बेहतर प्रदाय पर दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार दिया गया है।

Read More: कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे जूनियर डाक्टर्स की बड़ी लापरवाही उजागर, जानकर हर जाएंगे हैरान

पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पुरस्कारों में जिला पंचायत को प्रमाण-पत्र सहित 50 लाख रूपए, जनपद पंचायत को प्रमाण-पत्र सहित 25 लाख रूपए और ग्राम पंचायतों को उनकी जनसंख्या के अनुसार प्रमाण-पत्र के साथ पाँच लाख से 15 लाख तक के पुरस्कार प्रदान किए गए हैं।

Read More: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, आज 82 नए मरीजों की हुई पुष्टि, 2000 के करीब पहुंचा कुल मरीजों का आंकड़ा

प्रदेश की 11 ग्राम पंचायतों को राजस्व आय में बढोत्तरी, प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और सामाजिक विकास के क्षेत्र में किये गये कार्यों के लिये पुरस्कृत किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रौशन करने वाली ग्राम पंचायतों में नीमच जिले की ग्राम पंचायत भरवड़िया, सागर जिले की दो ग्राम पंचायत मरामाधौ एवं तुमरी, इंदौर जिले की ग्राम पंचायत पोटलोद, होशंगाबाद जिले की ग्राम पंचायत बाबईखुर्द, धार जिले की ग्राम पंचायत सुंदरेल, सीधी जिले की ग्राम पंचायत पनवार चौहानन, मंदसौर जिले की ग्राम पंचायत पाड़लिया मारू, रतलाम जिले की ग्राम पंचायत कंसर, सीहोर जिले की ग्राम पंचायत मूगली और रतलाम जिले की ग्राम पंचायत बरखेड़ी शामिल हैं। मध्यप्रदेश की पंचायतों को मिले ये पुरस्कार पंचायतों के बेहतर कामकाज के परिणाम हैं।

Read More: अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर लोगों को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का भांडाफोड़, 1 आरक्षक, दो युवतियों सहित 7 गिरफ्तार


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"