TMC Headquarter Control Controversy: राजधानी के पार्टी हेडक्वार्टर से भी हाथ धो बैठी पूर्व CM ममता बनर्जी.. बागी गुट ने किया कब्जा, ताला मारकर ले गये चाबी

Rebel Faction Seizes TMC Headquarters: टीएमसी में घमासान तेज, पार्टी मुख्यालय पर कब्जे को लेकर विवाद, बागी गुट और ममता समर्थक आमने-सामने, मामला चुनाव आयोग पहुंचा।

TMC Headquarter Control Controversy: राजधानी के पार्टी हेडक्वार्टर से भी हाथ धो बैठी पूर्व CM ममता बनर्जी.. बागी गुट ने किया कब्जा, ताला मारकर ले गये चाबी

Rebel Faction Seizes TMC Headquarters || Image- AI Generated File

Modified Date: July 3, 2026 / 11:44 pm IST
Published Date: July 3, 2026 11:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • टीएमसी मुख्यालय पर कब्जे को लेकर विवाद।
  • बागी गुट को बताया अवैध घुसपैठिया।
  • चुनाव आयोग ने मांगे दोनों पक्षों के दस्तावेज।

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के भीतर जारी तनाव और संघर्ष और भी तेज हो गया है। पार्टी ने निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी के अगुवाई वाले बागी गुट पर आरोप है कि, उन्होंने कोलकाता के मुख्यालय पर अवैध कब्जा कर लिया है। (Rebel Faction Seizes TMC Headquarters) वही इस घटना के बाद ममता बनर्जी गुट ने बागी नेताओं को “अवैध घुसपैठिया” बताते हुए उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने इस कब्जे के खिलाफ अदालत जाने की चेतावनी दी है। टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि बागी नेता पार्टी कार्यालय में जबरन घुसे हैं। उन्होंने कहा, “उन्होंने लड़ाई शुरू की है, अब हम इसे खत्म करेंगे। हम अदालत जाएंगे।”

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

ताला जड़कर चाबी ले गए साथ

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने भी बागी गुट पर पार्टी कार्यालय में घुसकर ताला लगाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने इस मामले में पुलिस में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है। उनके मुताबिक, निष्कासित नेताओं को पार्टी कार्यालय में प्रवेश करने का कोई अधिकार नहीं है। जानकारी के मुताबिक बागी गुट ने दफ्तर पर अपना ताला जड़ते हुए चाबी अपने साथ ले गए है।

कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि पुलिस के सामने ही बागी गुट ने कार्यालय पर ताला लगा दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि पार्टी चाहती तो ताला तोड़ सकती थी, लेकिन कानून का सम्मान करते हुए ऐसा नहीं किया। (Rebel Faction Seizes TMC Headquarters) वहीं टीएमसी नेता मदन मित्रा ने केंद्रीय बलों पर बागी गुट को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इससे साफ है कि यह गुट भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। उनका दावा है कि पुलिस ने टीएमसी नेताओं को कार्यालय में जाने से भी रोक दिया, जबकि उनके पास पास के कमरे की चाबी मौजूद थी।

खुद को बताया असली तृणमूल

दरअसल, शुक्रवार को ऋतब्रत बनर्जी के अगुवाई वाले बागी गुट ने कोलकाता के पार्टी मुख्यालय पर कब्जा करने के बैठक की और खुद को “असली तृणमूल कांग्रेस” बताया। बागी नेताओं का कहना है कि भवन मालिक के साथ सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और अब यही उनका पार्टी मुख्यालय होगा।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इससे पहले बागी गुट ने चुनाव आयोग में भी तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिन्ह पर अपना दावा पेश किया था। (Rebel Faction Seizes TMC Headquarters) अब चुनाव आयोग ने दोनों गुटों को 6 जुलाई शाम 5:30 बजे तक पार्टी के संगठन, पदाधिकारियों और सभी दस्तावेज और दावे जमा करने का निर्देश दिया है।

इन्हें भी पढ़ें:

आईटीयू-समर्थित ‘एआई फॉर गुड ग्लोबल कमीशन’ में अंबानी, मित्तल संस्थापक सदस्य बने

कांग्रेस के विधान परिषद सदस्य ने मुंबई में 4,446 खुले मैनहोल को लेकर जताई चिंता

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का एक हिस्सा धंसने के मामले में दो अधिकारी निलंबित

देश के कुल आम उत्पादन में उत्तर प्रदेश का 26 प्रतिशत का योगदान : योगी आदित्यनाथ

हुडको से एक लाख करोड़ रुपये के वित्तपोषण का समझौता, टाउनशिप के विकास को मिलेगी गति: मुख्यमंत्री


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown