’20 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी बकाया, रतजगा करने के बाद भी नहीं मिल रहा किसानों को टोकन’

'20 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी बकाया, रतजगा करने के बाद भी नहीं मिल रहा किसानों को टोकन'

’20 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी बकाया, रतजगा करने के बाद भी नहीं मिल रहा किसानों को टोकन’
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: February 20, 2020 8:09 am IST

रायपुर, छत्तीसगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने धान खरीदी पर सवाल उठाए हैं। रमन सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि प्रदेश के सभी जिलों के किसानों को धान बेचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ें- छत्तीसगढ़ में कोई भी कोरोना वायरस से प्रभावित नहीं, स्वास्थ्य विभाग ने की अफवाहों पर ध्यान न देने …

टोकने के लिए किसानों को रतजगा करना पड़ रहा है। लेकिन बावजूद इसके उन्हें टोकन नहीं दिया जा रहा है। पूर्व सीएम ने आरोप लगाया है कि सरकार का कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं है जो किसानों की समस्याएं सुने।

पढ़ें- किसानों के लिए खुशखबरी, खाते में जल्द आएगी 685 रु प्रति/क्विंटल अंत…

रमन की माने तो अभी 20 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी बकाया है। 22 फरवरी को किसान मोर्चा के नेतृत्व में सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया जाएगा। जानकारी राज्यपाल को दे दी गई है। वहीं उन्होंने लाठीचार्ज की कमेटी बनाकर जांच की बात कही है।

पढ़ें- 23 से 25 फरवरी तक राष्ट्रीय कृषि मेला का आयोजन, क्या रहेगा इस बार ख…

पूर्व सीएम ने समर्थन मूल्य की बकाया राशि और बोनस देने की मांग राज्यपाल से की है। साथ ही ये मुद्दा विधानसभा में भी उठाया जाएगा।


लेखक के बारे में