Narottam Mishra Cry Video: भरे मंच में छलके डॉ. नरोत्तम मिश्रा के आंसू, बीच में ही छोड़ दिया भाषण, CM सहित भाजपा के ये दिग्गज नेता थे मौके पर मौजूद
भरे मंच में छलके डॉ. नरोत्तम मिश्रा के आंसू, बीच में ही छोड़ दिया भाषण, Narottam Mishra Cry Video Viral on Social Media
दतिया। Narottam Mishra Cry Video: मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव को लेकर इन दिनों सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी की चुनावी सभा के दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। सभा को संबोधित करते समय वे अचानक भावनाओं से भर उठे और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। भावुक होने के कारण उन्होंने अपना संबोधन बीच में ही रोक दिया और वापस मंच पर अपनी सीट पर जाकर बैठ गए। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद थे।
Narottam Mishra Cry Video: दरअसल, दतिया में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के नामांकन के बाद एक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में नरोत्तम मिश्रा भावुक हो गए। मंच पर आंसू पोंछते हुए नरोत्तम मिश्रा ने जनता और कार्यकर्ताओं के सामने हाथ जोड़े और दतिया की जनता को अपना ‘मालिक’ बताते हुए आशुतोष तिवारी को प्रचंड बहुमत से जिताने की भावुक अपील की। जनसभा को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा बेहद भावुक हो गए और उनके आंसू निकल आए। खुद को संभालते हुए उन्होंने कहा, ”दतिया के मालिकों, मैं आपके एक-एक दरवाजे पर जाऊंगा, अपना शीश नवाऊंगा और एक-एक गांव के अंदर जाकर आशुतोष को जिताऊंगा। बता दें कि मंच पर मौजूद नेताओं ने उन्हें संभालने का प्रयास किया। भावनात्मक क्षणों के चलते उन्होंने अपना भाषण आगे जारी नहीं रखा और अपनी सीट पर लौट गए। सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने डॉ. मिश्रा के प्रति संवेदना और समर्थन व्यक्त किया। घटना के बाद कुछ देर तक कार्यक्रम का माहौल भावुक बना रहा। इसके बाद सभा की कार्यवाही अन्य नेताओं के संबोधन के साथ आगे बढ़ी।
बताया जा रहा है कि भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद नरोत्तम मिश्रा नाराज चल रहे थे। इसी सिलसिले में उन्होंने सीएम मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल से भोपाल में मुलाकात की थी। इसके बाद वे दिल्ली रवाना हो गए थे, जहां उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिले थे। हालांकि नरोत्तम मिश्रा बार-बार ये कह रहे थे कि पार्टी का निर्णय स्वीकार है। उन्होंने यह भी दावा किया था कि वे दतिया में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी आशुतोष तिवारी को अपना समर्थन देंगे और उनके पक्ष में प्रचार करेंगे। लेकिन अब भरे मंच में छलके उनके आंसू ने सियासत में एक नई बहस को जन्म दे दिया है।
30 जुलाई को होगा उपचुनाव
दतिया में उपचुनाव 30 जुलाई को होगा। यह सीट कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की धोखाधड़ी के मामले में दोषसिद्धि के बाद सदस्यता समाप्त होने से खाली हुई है। मतगणना 3 अगस्त को होगी। कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है, जबकि बीजेपी ने आशुतोष तिवारी को मैदान में उतारा है। दावा किया जा रहा था कि दतिया सीट से भाजपा के दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा को टिकट दिया जाना था, लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था। टिकट घोषित होने के बाद नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर करीब 12 घंटे तक जाम लगाया था। प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को हटाया और कई लोगों को हिरासत में लिया।
#WATCH | Madhya Pradesh: BJP leader Narottam Mishra gets emotional during the nomination rally of BJP candidate from Datia, Ashutosh Tiwari, ahead of the Datia by-elections
He says, “20 years ago, when the Congress government led by Digvijaya Singh was in power, dacoits used to… pic.twitter.com/30PmLh4kkh
— ANI (@ANI) July 13, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- iQOO 16 Launch Date: न बैटरी खत्म होने का डर, न गेमिंग में रुकावट! धांसू बैटरी और डेडिकेटेड ग्राफिक्स चिप से लैस ये फोन देगी फ्लैगशिप फोन्स को भी कड़ी टक्कर
- CG Vidhan Sabha Monsoon Session Sthagit : विधानसभा में राम मंदिर पर जोरदार हंगामा! अध्यक्ष ने इस वजह से किया चर्चा से किया इनकार, अब कल था स्थगित हुई कार्यवाही
- Kashi Mahadev: आख़िर क्यों छोड़ा महादेव ने अपना प्रिय कैलाश पर्वत? जानिए, क्यों पूरी पृथ्वी पर केवल काशी ही बनी शिव-पार्वती का स्थायी धाम?

Facebook


