मरवाही में सुबह 11 बजे तक 21.52 प्रतिशत मतदान, भाजपा उम्मीदवार डॉ.गंभीर सिंह ने किया मताधिकार का प्रयोग

मरवाही में सुबह 11 बजे तक 21.52 प्रतिशत मतदान, भाजपा उम्मीदवार डॉ.गंभीर सिंह ने किया मताधिकार का प्रयोग

मरवाही में सुबह 11 बजे तक 21.52 प्रतिशत मतदान, भाजपा उम्मीदवार डॉ.गंभीर सिंह ने किया मताधिकार का प्रयोग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: November 3, 2020 5:58 am IST

पेंड्रा: छत्तीसगढ़ की मरवाही सीट विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह से ही शुरू हो चुकी है। मतदान करने के​ लिए लोग सुबह से ही पोलिंग बूथों तक पहुंच रहे हैं। कुछ स्थानों पर वोटिंग मशीन के खराब होने और मतदान देर से शुरू होने की भी खबरें आई है। प्रदेश के कई बड़े नेताओं ने भी सुबह पोलिंग बूथ पहुंचकर मतदान किया। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार मरवाही में सुबह 11 बजे तक 21.52 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

Read More: पूर्व मंत्री माया सिंह ने किया जीत का दावा, कहा- कांग्रेस के कारण बने उपचुनाव के हालात, लेकिन बन रही भाजपा की सरकार

मिली जानकारी के अनुसार भाजपा प्रत्याशी डॉ.गंभीर सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर अपने अधिकार का प्रयोग किया। साथ ही जनता से अपील की है कि मजबूत मरवाही के लिए मतदान जरूर करें। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदव साय ने अपील करते हुए कहा है कि मतदाताओं से मजबूत लोकतंत्र के लिए वोट करें।

Read More: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पूर्व मंत्री और उनके बेटे का निष्कासन पत्र, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बताया फर्जी

पूर्व मंत्री अमर अमर अग्रवाल और नेता प्रतिपक्ष धरम लाल ने भी जनता से अपील करते हुए कहा है कि लोकतंत्र मे महोत्सव में हिस्सा बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। आपका एक – एक मत सशक्त लोकतंत्र के लिए जरूरी है।

Read More: CM शिवराज ने मतदाताओं से की अपील, देखें ट्वीट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"