Mrityunjay Tiwari Joins BJP: तेजस्वी को बड़ा झटका.. पार्टी के सबसे पुराने चेहरों में शामिल इस नेता ने थामा BJP का दामन, कहा, ‘राजद अब दलदल हो चुका है’..

RJD Former Leader Mrityunjay Tiwari Joins BJP: राजद के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी भाजपा में शामिल हुए, पीएम मोदी की सराहना और राजद पर तीखा हमला बोला।

Mrityunjay Tiwari Joins BJP: तेजस्वी को बड़ा झटका.. पार्टी के सबसे पुराने चेहरों में शामिल इस नेता ने थामा BJP का दामन, कहा, ‘राजद अब दलदल हो चुका है’..

RJD Former Leader Mrityunjay Tiwari Joins BJP || Image- ANI News File

Modified Date: July 24, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: July 24, 2026 5:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राजद के वरिष्ठ नेता मृत्युंजय तिवारी भाजपा में शामिल हुए।
  • भाजपा जॉइन करते ही राजद पर जमकर निशाना साधा।
  • प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और योजनाओं की सराहना की।

पटना: इसी साल बिहार विधानसभा चुनाव हारने वाली लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। राजद के सबसे पुराने नेताओं में शामिल रहे पार्टी के प्रमुख प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने भाजपा का दामन थाम लिया है। (RJD Former Leader Mrityunjay Tiwari Joins BJP) मृत्युंजय तिवारी ने कुछ दिनों पहले ही तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए राजद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से ही उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही थीं।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

‘राजद दलदल बन चुका है’ : तिवारी

मृत्युंजय तिवारी ने भगवा दल का दामन थामने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की जमकर प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने राजद को दलदल बताते हुए कहा कि यह देश और राज्य को पीछे धकेलने में लगी हुई है, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार तरक्की कर रहा है। आम लोगों के लिए जनहितैषी योजनाएं शुरू की जा रही हैं और उनका लाभ लोगों तक पहुंच रहा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि आज भाजपा देश ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और उन्हें इसका सदस्य बनने पर गर्व महसूस हो रहा है। (RJD Former Leader Mrityunjay Tiwari Joins BJP) उन्होंने कहा कि यदि उनके खून का आखिरी कतरा भी भाजपा की सेवा में गिरे, तो यह उनके लिए सौभाग्य की बात होगी।

इन्हें भी पढ़ें:

महाराष्ट्र सरकार ने एमबीबीएस छात्रों के लिए एक वर्षीय सेवा बॉन्ड की अनिवार्यता समाप्त की

जोसेफ ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलने से इनकार कर दिया : सैमी

अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस को आंध्र प्रदेश में 8,500 करोड़ रुपये की बिजली पारेषण परियोजना मिली

प्रदर्शन के दौरान महिला से बदसलूकी के आरोपों को मुंबई पुलिस ने किया खारिज

मानव तस्करी मामला: पीड़ितों की गवाही नहीं होने पर ठाणे अदालत ने दो आरोपियों को बरी किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown