कार-बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

कार-बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर

कार-बाइक के बीच हुई जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत, एक गंभीर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: January 8, 2020 3:46 am IST

कोरिया: जिले के अखराडांड़ इलाके में दर्दनाक हादसे की खबर आई है। खबर है कि बाइक और कार के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे से कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे से घायल कार चालक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज कार्रवाई कर रही है।

Read More: जनवरी के अंत तक हो सकती है बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, बदले जाएंगे कई जिले के कलेक्टर और एसपी

मिली जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार देर की है। बताया गया कि तीन युवक बाइक में सवार होकर कोरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अखराडांड़ के पास सामने से आ रही कार ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। दोनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जोरदार हुई कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे से तीन युवकों की मौत हो गई और एक घायल हो गया है।

Read More: प्रदेश के 9 निकायों में आज चुने जाएंगे महापौर, सभापति और अध्यक्ष, जानिए कहां-कहां होगा चुनाव


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"