Raipur Ajaz Dhebar Threat News: ’50 करोड़ दो…नहीं तो मार देंगे’, छत्तीसगढ़ में पूर्व महापौर को मिली जान से मारने की धमकी, क्या बिश्नोई और अमन साव गैंग से है कनेक्शन?

Raipur Ajaz Dhebar Threat News: '50 करोड़ दो...नहीं तो मार देंगे', छत्तीसगढ़ में पूर्व महापौर को मिली जान से मारने की धमकी, क्या बिश्नोई और अमन साव गैंग से है कनेक्शन?

Raipur Ajaz Dhebar Threat News: ’50 करोड़ दो…नहीं तो मार देंगे’, छत्तीसगढ़ में पूर्व महापौर को मिली जान से मारने की धमकी, क्या बिश्नोई और अमन साव गैंग से है कनेक्शन?

Raipur Ajaz Dhebar Threat News: '50 करोड़ दो...नहीं तो मार देंगे', छत्तीसगढ़ में पूर्व महापौर को मिली जान से मारने की धमकी, क्या बिश्नोई और अमन साव गैंग से है कनेक्शन? /image: AI Generated

Modified Date: September 20, 2026 / 03:10 pm IST
Published Date: September 20, 2026 2:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पूर्व मेयर एजाज ढेबर को जान से मारने की धमकी
  • 50 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई
  • विदेशी नंबर से आया धमकी भरा कॉल

रायपुर। Raipur Ajaz Dhebar Threat News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, यहां के पूर्व मेयर एजाज ढेबर (Former Mayor Ajaz Dhebar Threat) को जान से मारने की धमकी दी गई है। बताया जा रहा है कि ढेबर के मोबाइल पर विदेशी नंबर से फोन कर अज्ञात बदमाशों ने बिश्नोई गैंग के नाम पर करोड़ों रुपए की फिरौती मांगी है। फिलहाल एजाज ढेबर ने कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

खुद को बिश्नोई और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया

Ajaz Dhebar Extortion Case मिली जानकारी के अनुसार, अज्ञात कॉलर ने खुद को बिश्नोई गैंग (Bishnoi Gang Threat) और अमन साव गैंग से जुड़ा बताया। इतना ही नहीं आरोपी ने ढेबर से 50 करोड़ की डिमांड की और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इस घटना के बाद रायपुर के पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने तत्काल कोतवाली थाने पहुंचकर अज्ञात आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है।

तकनीकी जांच में जुटी साइबर टीम (Raipur Former Mayor Threat)

Raipur Ajaz Dhebar Threat News वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते रायपुर पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर टीम विदेशी नंबर की तकनीकी जांच में जुट गई है, ये पता लगाया जा रहा है कि कॉल कहां से और किसने की है। पुलिस उस विदेशी नंबर का लोकेशन पता लगाने में जुट गई है।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.