Maithili Thakur Rolls Royce: मैथिलि ठाकुर ने खरीदी 13 करोड़ की रोल्स रॉयस!.. आखिर किस नेत्री ने पूछा ‘क्या हमें अच्छी जिंदगी जीने का हक़ नहीं?’..

बिहार की भाजपा विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर के लालबागचा राजा पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। Rolls-Royce Cullinan में पहुंचने को लेकर उन्हें ट्रोल किया गया, जिसके बाद भाजपा सांसद कंगना रनौत ने उनका समर्थन किया। हालांकि, उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक कार की मालिकाना स्थिति की पुष्टि नहीं हुई है।

Maithili Thakur Rolls Royce: मैथिलि ठाकुर ने खरीदी 13 करोड़ की रोल्स रॉयस!.. आखिर किस नेत्री ने पूछा ‘क्या हमें अच्छी जिंदगी जीने का हक़ नहीं?’..

Maithili Thakur Rolls Royce Controversy || Image- The sunday guardian

Modified Date: September 20, 2026 / 04:57 pm IST
Published Date: September 20, 2026 4:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • Rolls-Royce को लेकर ट्रोल हुईं मैथिली ठाकुर
  • कंगना रनौत ने किया मैथिली का समर्थन
  • कार की मालिकाना स्थिति अभी स्पष्ट नहीं

Maithili Thakur Rolls Royce Controversy: मुंबई: भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने बिहार की भाजपा विधायक और लोकगायिका मैथिली ठाकुर का समर्थन किया है। मैथिली ठाकुर कुछ दिन पहले मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा पंडाल में करीब 13 करोड़ रुपये तक की कीमत वाली लग्जरी रोल्स रॉयस से पहुंची थीं। इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया गया।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाया कि सियासी सफर शुरू करने के करीब एक साल के भीतर मैथिली ठाकुर के पास इतनी महंगी एसयूवी कैसे आई। इसी को लेकर कंगना रनौत ने ट्रोल करने वालों पर सवाल उठाए।

कंगना ने क्या कहा?

Maithili Thakur Rolls Royce Controversy: कंगना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि जब कोई राजनेता अच्छी जिंदगी जीता है तो कुछ लोगों को परेशानी होने लगती है। उन्होंने कहा कि जनसेवा करने वाले नेताओं का अपना करियर, ज्यादती जिंदगी और लोकप्रियता भी होती है। कंगना के मुताबिक नेता जनता की सेवा के लिए काम कर सकते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें गरीब या सुविधाओं से अलग जिंदगी जीना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि नेताओं से यह उम्मीद करना कि वे हमेशा गरीब बने रहें, सही नहीं है।

Kangana via Instagram Stories.

कौन हैं मैथिली ठाकुर?

मैथिली ठाकुर लोकगायिका से विधायक बनी हैं। 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा और अपने प्रतिद्वंद्वी आरजेडी के विनोद मिश्रा को हराया। वह बिहार की सबसे कम उम्र की विधायकों में शामिल हुईं। मैथिली मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के बेनीपट्टी की रहने वाली हैं। उनके पिता रमेश ठाकुर संगीत शिक्षक हैं। उन्होंने बचपन से ही अपने पिता और दादा से संगीत की शिक्षा ली।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

Maithili Thakur Rolls Royce Controversy: मैथिली को 2017 में ‘Rising Star India’ में हिस्सा लेने के बाद से असल पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया और खासकर YouTube पर अपनी अलग पहचान बनाई। वह मैथिली, भोजपुरी, भक्ति और शास्त्रीय संगीत से जुड़े गीत गाती हैं। उनके परिवार ने उनके संगीत प्रशिक्षण के लिए बाद में दिल्ली के द्वारका में रहना शुरू किया था।

इन्हें भी पढ़ें:

हर विधानसभा क्षेत्र में ‘भाजपा के 27,000 वोट कम करने’ का काम करेंगे: अखिलेश यादव

आशियाना हाउसिंग चालू वित्त वर्ष में जमीन खरीदने के लिए 1,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी: एमडी

मुंबई पुलिस पर उमर खालिद पर वृत्तचित्र की स्क्रीनिंग रद्द कराने के लिए दबाव बनाने का आरोप

महानगरों से आगे बढ़ी भर्ती की प्रक्रिया, दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहर बने नए प्रतिभा केंद्र: रिपोर्ट

पहले उप्र पुलिस भर्ती में आवेदन नहीं करने वालों को भी नियुक्ति पत्र दे दिया जाता था: आदित्यनाथ


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown