तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 8 घायल

तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 8 घायल

तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को मारी टक्कर, 3 यात्रियों की मौत, 8 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:28 pm IST
Published Date: January 21, 2020 4:50 am IST

जबलपुर: बरगी थाना क्षेत्र से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि एक तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से घायलों को मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: दक्षिण भारत में ब्रह्मोस से लैस सुखोई-30 MKI स्क्वॉड्रन टाइगर शार्क तैनात, सीडीएस बोले- तीनों सेनाएं हैं तैयार

मिली जानकारी के अनुसार घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात एक यात्री बस जबलपुर से सिवनी की ओर जा रही थी। इसी दौरान मगेला गांव के पास बस ने सड़के किनारे खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसा घना कोहरा और अंधेरा ज्यादा होने के चलते हुआ है।

Read More: आग की लपटों में घिरा 10 मंजिला टेक्सटाइल मार्केट, 50 से ज्यादा दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"