खुदाई के दौरान मिट्टी धसकने से 3 मजदूर दबे, मनरेगा के तहत किया जा रहा था कुएं का निर्माण, राहत और बचाव कार्य जारी

खुदाई के दौरान मिट्टी धसकने से 3 मजदूर दबे, मनरेगा के तहत किया जा रहा था कुएं का निर्माण, राहत और बचाव कार्य जारी

खुदाई के दौरान मिट्टी धसकने से 3 मजदूर दबे, मनरेगा के तहत किया जा रहा था कुएं का निर्माण, राहत और बचाव कार्य जारी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: May 29, 2021 4:05 pm IST

सूरजपुर: ग्राम पंचायत धड़सेड़ी में आज कुआं बंधाई के दौरान हुए हादसे में कुआं के अंदर काम कर रहे तीन मजदूरों की मलबे में दब गए। हादसा इतना भयावह था कि मजदूरोंं के ऊपर करीब 15 फीट मलबा लद गया और अचानक हुए हादसे से उनकी चीख तक नहीं निकली। कुएं के भीतर मलबे में दबे मजदूरों को निकालने रेस्क्यु का काम जारी है। जबकि जिले के कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ मौक़े पर ही मौजूद हैं।

Read More: आवासीय विद्यालय परिसर में मिली 200 से अधिक बच्चों की लाश, मची अफरातफरी

बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत धड़सेड़ी में मनरेगा योजना के तहत नंद पंडो का कुआं स्वीकृत हुआ था, जिसकी खुदाई के बाद कुआं बंधाई का कार्य चल रहा था। बंधाई कार्य में लगे नंद पंडो, सजन सिंह, दगेन्द्र के ऊपर कुआं का एक हिसा अचानक भरभराकर गिर गया।

Read More: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दुनियाभर में बांटा जाएगा छत्तीसगढ़ का ‘कोविड कवच’, CM भूपेश बघेल ने लांच किया गिफ्ट हैम्पर

हादसे का अंदाजा इसी बात को देखकर लगाया जा सकता है कि मजदूरों को संभलने तक मौका नहीं मिला, तो वही कुएं के दूसरी ओर कार्य मे लगे तीन मजदुर बाल बाल बच गए। फिलहाल कई घंटे से बचाव का काम तेजी से चल रहा है।

Read More: शराब पीने के बाद दोस्तों में हुआ विवाद, फिर 6 लोगों ने मिलकर युवक को उतार दिया मौत के घाट, जंगल में फेंकी लाश


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"