Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation: ‘कॉकरोच से पंगा मत लीजिए…’, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाएं जानें यहां
Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके का बयान सामने आया है।
Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation/Image Credit: ANI
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है।
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP अध्यक्ष अभिजीत दीपके का बयान सामने आया है।
- अभिजीत दीपके ने कहा- याद रखिए, कॉकरोच से पंगा मत लीजिए।"
Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation: नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसे कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी जीत मानी जा रही है। बता दें कि इससे पहले नीट परीक्षा पेपर लीक मामले में सख्ती दिखाते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया था। पेपर लीक संशोधन विधेयक (Paper Leak Amendment Bill) को केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिल गई थी। पेपर लीक विवाद और छात्रों के जारी आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट (Modi Cabinet) से मंजूरी दी गई। अब इस बिल को अगले सप्ताह संसद में पेश किए जाने की संभावना है।
हमने कर दिखाया: अभिजीत दीपके
वहीं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके का बयान सामने आया है। अभिजीत दीपके ने एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि, “हमने कर दिखाया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है।” अभिजीत ने आगे कहा कि, “डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। यह लोकतंत्र है। उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया है, लेकिन हमारी दो और मांगें हैं। (Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation) हम ऐसे ही नहीं जाएंगे। धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफ़ा दे दिया है। लेकिन जिन बच्चों ने आत्महत्या की, उनके परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा मिलना चाहिए। उन्हें यह मिलना चाहिए। उन सभी परिवारों को एक करोड़ रुपये का मुआवज़ा। और दूसरी बात, 20 तारीख को जिन पुलिस वालों ने गुंडागर्दी की, उन पुलिस अधिकारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई होनी चाहिए। याद रखिए, कॉकरोच से पंगा मत लीजिए।”
#WATCH | Delhi: On the resignation of Union education minister Dharmendra Pradhan, Founding President of Cockroach Janta Party, Abhijeet Dipke says, “There’s no need to be afraid. This is democracy. He has resigned, but we have two more demands. We won’t go like this. Dharmendra… pic.twitter.com/K8xiZ0NInO
— ANI (@ANI) July 25, 2026
केजरीवाल ने पूरे देश को दी बधाई
दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर पूरे देश को बधाई दी है। केजरीवाल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े पर पूरे देश को बधाई। यह लोकतंत्र की बड़ी जीत है।
देश की युवा शक्ति को सलाम … GenZ को सलाम .. हरेक आंदोलनकारी को सलाम।
एक भ्रष्ट शिक्षामंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ा। मोदी को GenZ के सामने झुकना पड़ा।
— Manish Sisodia (@msisodia) July 25, 2026
देश की युवा शक्ति को सलाम: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बयान दिया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि, देश की युवा शक्ति को सलाम … GenZ को सलाम .. हरेक आंदोलनकारी को सलाम। एक भ्रष्ट शिक्षामंत्री को इस्तीफ़ा देना पड़ा। मोदी को GenZ के सामने झुकना पड़ा।
Congratulations to the entire country on Dharmendra Pradhan’s resignation. Big win for democracy. pic.twitter.com/whzjhwSjOs
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) July 25, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Dharmendra Pradhan Resignation: ‘मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा’, अपने इस्तीफा पत्र पर धर्मेंद्र प्रधान ने लिखी ये बात, कहा- ‘भारत की युवाशक्ति ही, इस देश की असली ताकत’
- Bihar Student Protest News: बिहार में बंद के दौरान कई जिलों में उग्र हुए छात्र, कहीं किया पथराव, तो कहीं की आगजनी, एक क्लिक में जानें प्रदर्शन का पूरा हाल
- Dharmendra Pradhan Resignation News: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, नीट पेपर लीक मामले में कॉकरोच जनता पार्टी की बड़ी जीत

Facebook


