Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation: ‘झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए’… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन आया सामने, जानिए कौन-सी दो मांगें अभी भी अधूरी है
Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation: 'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए'... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन आया सामने, जानिए कौन-सी दो मांगें अभी भी अधूरी हैं
Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation: 'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए'... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत दीपके का पहला रिएक्शन आया सामने, जानिए कौन-सी दो मांगें अभी भी अधूरी हैं /image: Social Media
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पद से इस्तीफा दिया
- अभिजीत दीपके ने कहा, "झुकती है दुनिया, बस झुकाने वाला चाहिए
- कॉकरोच जनता पार्टी ने इसे आंदोलन की जीत बताया, लेकिन दो मांगें अभी भी लंबित बताईं
नई दिल्ली। Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation: नीट पेपर लीक मामले में आखिरकार केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इसे कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) की बड़ी जीत मानी जा रही है। इस संबंध में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर ट्वीट कर इस्तीफे की जानकारी दी।
वही धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके का रिएक्शन सामने आया है। अभिजीत दीपके ने कहा कि झुकती है दुनिया बस झुकाने वाला चाहिए। दीपके मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में इस्तीफे नहीं होते। लेकिन शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दे दिया है। कहते थे कब तक बैठोगे। 36 दिन हर दिन मुझसे सवाल पूछा जाता था कि इस्तीफा नहीं होगा। लेकिन सरकार झुक गई। इस खबर के बाद से विरोध प्रदर्शन स्थल पर खुशी और जश्न का माहौल है।
"झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए"
– अभिजीत दीपके pic.twitter.com/fTRr5eL1gU
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 25, 2026
जंतर-मंतर पर खुशी से झूम उठे अभिजीत दीपके
Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation कॉकरोच जनता पार्टी ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर खुशी जताते हुए एक्स पर पोस्ट में लिखा- ‘लोकतंत्र की जीत हुई’ हैं।
लोकतंत्र की जीत हुई है।
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 25, 2026
Abhijeet Dipke On Dharmendra Pradhan Resignation कॉकरोच जनता पार्टी ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें बताया गया है कि उनकी दो मांगे अभी भी अधूरी है।
1. धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफ़ा देना चाहिए ✅
2. आत्महत्या करने वाले सभी छात्रों के परिवारों को 1 करोड़ रुपये – पेंडिंग
3. विरोध प्रदर्शन करने वाले किसी भी छात्र के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं – पेंडिंग
The Cockroach Janta Party Demands Update:
1. Dharmedra Pradhan must resign ✅
2. 1 crore to the families of all students who died by suicide – PENDING
3. No action against any of the student protesters – PENDING: CJP Chief
— Cockroach Janta Party (@CJP_for_India) July 25, 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया। लेटर में लिखा है, “…यह पक्का करने के लिए कि जंतर-मंतर और पूरे देश में जो हालात हैं, उनसे देश विरोधी तत्वों को फायदा न हो, देश एकजुट रहे, भारत में छात्र कानूनी पचड़ों में न उलझें और अपनी पढ़ाई और अपने करियर पर ध्यान दें, मैंने प्रधानमंत्री को अपना त्यागपत्र भेज दिया है…”
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया।
लेटर में लिखा है, "…यह पक्का करने के लिए कि जंतर-मंतर और पूरे देश में जो हालात हैं, उनसे देश विरोधी तत्वों को फायदा न हो, देश एकजुट रहे, भारत में छात्र कानूनी पचड़ों में न उलझें और अपनी पढ़ाई और अपने करियर पर ध्यान… https://t.co/UFN0MZaarb pic.twitter.com/uSw4pBMs9Z
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2026
नीट पेपर विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा #NEETPaperLeak | #DharmendraPradhan | Dharmendra Pradhan | NEET Paper Leak | @dpradhanbjp | @BJP4India | @narendramodi | @INCIndia | @RahulGandhi | @CJP_for_India | @abhijeet_dipke | @Wangchuk66 |…
— IBC24 News (@IBC24News) July 25, 2026
ये भी पढ़ें

Facebook


