धार में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, सब्जी बेचने वाली महिला में संक्रमण मिलने के बाद हड़कंप

धार में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, सब्जी बेचने वाली महिला में संक्रमण मिलने के बाद हड़कंप

धार में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, सब्जी बेचने वाली महिला में संक्रमण मिलने के बाद हड़कंप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: May 25, 2020 6:25 am IST

धार । जिले में 3 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। 1 सब्जी बेचने वाली महिला भी कोरोना संक्रमितों में शामिल है। सब्जी बेचने वाली महिला में संक्रमण मिलने के बाद हड़कंप की स्थिति है, ये पता करने की कोशिश की जा रही है कि इस महिला के संपर्क में कितने लोग आए हैं। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 8 पहुंच गई है। CHMO आर सी पनिका ने नए मामलों की पुष्टि की है।

 जिले में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 103 मरीज कोरोना संक्रमण के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें- इंदौर में 56 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले, 2 की मौत

इससे पहले डिंडौरी में कोरोना के 7 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह ने नए मामलों की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें- कांग्रेस का सवाल, झीरम हत्याकांड की जांच को भाजपा की सरकारें क्यों …

वहीं रीवा जिले में 2 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। देर रात 2 लोगों की कोरोना पॉजीटिव रिपोर्ट आई है। रीवा जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28 हो गई है। मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के केस थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश में 3 हजार 422 मरीजों ने कोरोना को मात भी दी है।


लेखक के बारे में