छत्तीसगढ़ में मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कलेक्टर ने की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कलेक्टर ने की पुष्टि

छत्तीसगढ़ में मिले 4 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, कलेक्टर ने की पुष्टि
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: July 15, 2020 8:49 am IST

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोंडागांव में भी तेजी से कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। यहां बयानार के क्वॉरेंटाइन सेंटर से 4 नए मरीजों की पहचान हुई है। जिसके बाद जिले में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 12 हो गया है।

Read More News: कोरोना संक्रमित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के संपर्क में आए 80 बच्चे, 24 घंटों के बाद भी नहीं कराया गया टेस्ट

इनमें से 5 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं अन्य मरीजों का उपचार डॉक्टरों की निगरानी में किया जा रहा है। वहीं आज मिले नए मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

Read More News: ‘सत्य परेशान हो सकता है, पराजित नहीं’ सचिन पायलट ने किया ट्वीट, ऐसा कहने वाले दो नेताओं ने कांग्रेस को कह चुके हैं अलविदा, जानिए क्या है मायने

गौरतलब है कि प्रदेश में अब तक 4383 कुल पॉजिटिव केस सामने आए हैं। छत्तीसगढ़ में अब एक्टिव मरीजों की संख्या 1088 हो गई है। वहीं, अब तक प्रदेश में 3275 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। बता दें कि प्रदेश में अब तक तक 20 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More News: जब शराब दुकान को खोले जाने की अनुमति है तो गणेश पंडाल पर रोक क्यों, संस्कृति बचाओ मंच ने की पाबंदी हटाने की मांग


लेखक के बारे में