Indore Loco Pilot Samosa Video: लोको पायलट ने समोसे खाने के लिए रोकी थी ट्रेन? वीडियो हुआ वायरल तो रेलवे का आया बयान

Indore Loco Pilot Samosa Video: राऊ के पास गुड्स ट्रेन रोककर लोको पायलट के समोसा-कचौड़ी खरीदने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था।

Indore Loco Pilot Samosa Video: लोको पायलट ने समोसे खाने के लिए रोकी थी ट्रेन? वीडियो हुआ वायरल तो रेलवे का आया बयान

Indore Loco Pilot Samosa Video/Photo Creadit: Social Media

Modified Date: July 9, 2026 / 12:12 pm IST
Published Date: July 9, 2026 12:08 pm IST

Indore Loco Pilot Samosa Video: इंदौर के राऊ के पास गुड्स ट्रेन रोककर लोको पायलट के समोसा-कचौड़ी खरीदने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने सवाल उठाए कि क्या रेलवे कर्मचारियों ने सिर्फ नाश्ता खरीदने के लिए ट्रेन रोक दी? अब इस मामले में रेलवे की जांच पूरी हो चुकी है और जांच रिपोर्ट में वायरल दावे की सच्चाई सामने आ गई है।

रेलवे ने वायरल वीडियो का किया खंडन

इस मामले में जांच के बाद पश्चिम रेलवे ने सोशल मीडिया पर वायरल उस वीडियो (Indore Loco Pilot Samosa Video) का खंडन किया है, जिसमें दावा किया गया था कि एक सहायक लोको पायलट ने भोजन खरीदने के लिए ट्रेन रोक दी। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन को राऊ यार्ड में निर्धारित इंजीनियरिंग कार्य के कारण राऊ होम सिग्नल पर पहले से ही रोका गया था। ठहराव के दौरान सहायक लोको पायलट भोजन खरीदते हुए दिखाई दिए थे। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया कि वीडियो को गलत तरीके से एक यात्री डेमू ट्रेन से जोड़ा गया, जबकि यह घटना एक मालगाड़ी से संबंधित थी। पश्चिम रेलवे ने लोगों से अपील की है कि किसी भी भ्रामक सामग्री को साझा करने से पहले तथ्यों की पुष्टि अवश्य करें।

 

 

मंगलवार को वायरल हुआ था वीडियो

Indore Loco Pilot Samosa Video दरअसल, मंगलवार को राऊ के पास का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो बनाने वाले ने दावा किया था कि लोको पायलट ने समोसा और कचौड़ी खरीदने के लिए ट्रेन रोक दी। वीडियो में एक रेलवे कर्मचारी ट्रेन से उतरकर समोसा-कचौड़ी खरीदता हुआ भी दिखाई दिया, जिसके बाद रेलवे की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे और लोगों ने इस पूरे मामले की जांच की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे ने जांच दल गठित किया। जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो में जो दावा किया गया था, वह सही नहीं था।

जांच में हुआ स्पष्ट

Indore Loco Pilot Samosa Video रिपोर्ट के मुताबिक जिस समय गुड्स ट्रेन राऊ के पास रुकी थी, उस समय आगे ट्रैक पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था और सिग्नल रेड था। ऐसे में सुरक्षा नियमों के तहत ट्रेन को वहीं रोकना अनिवार्य था। यानि ट्रेन किसी कर्मचारी के नाश्ता खरीदने के लिए नहीं रोकी गई थी। जांच में यह भी स्पष्ट हुआ कि ट्रेन में उस समय लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट अपनी ड्यूटी पर मौजूद थे। इनके अलावा एक स्पेयर लोको पायलट भी ट्रेन में सफर कर रहा था। ट्रेन के निर्धारित कारणों से रुके होने के दौरान वही स्पेयर लोको पायलट नीचे उतरा और पास की दुकान से समोसा-कचौड़ी खरीदकर वापस ट्रेन में सवार हो गया।

नाश्ता खरीदने से कोई संबंध नहीं था: रेलवे अधिकारी

Indore Loco Pilot Samosa Video रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यह गुड्स ट्रेन महू से इंदौर की ओर आ रही थी। ट्रेन का रुकना पूरी तरह ऑपरेशनल कारणों से था और इसका नाश्ता खरीदने से कोई संबंध नहीं था। जांच में लोको पायलट की ओर से किसी भी प्रकार की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन की पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए उन्हें इस मामले में दोषी नहीं पाया गया।  सोशल मीडिया पर जिस वीडियो को ट्रेन रोककर समोसा-कचौड़ी खरीदने की घटना बताकर वायरल किया गया, रेलवे की जांच में वह दावा गलत साबित हुआ। रेलवे ने साफ किया है कि ट्रेन सिग्नल रेड होने और ट्रैक पर चल रहे कार्य के कारण रुकी थी, जबकि समोसा खरीदने वाला व्यक्ति स्पेयर लोको पायलट था, जिसने ट्रेन के निर्धारित ठहराव के दौरान नाश्ता खरीदा। रेलवे ने जांच पूरी कर इस पूरे विवाद पर विराम लगा दिया है।

 

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.