Lucknow Vigilance Raid: दो दिन की तलाशी में खुला ‘काली कमाई’ का राज, घर से मिला करोड़ों का खजाना, रिटायर्ड अधिकारी की संपत्ति देख टीम भी रह गई सन्न
Lucknow Vigilance Raid: दो दिन की तलाशी में खुला ‘काली कमाई’ का राज, घर से मिला करोड़ों का खजाना, रिटायर्ड अधिकारी की संपत्ति देख टीम भी रह गई सन्न
Lucknow Vigilance Raid | Photo Credit: AI
- ₹1.62 करोड़ नकदी बरामद
- घर के अंदर पैकेटों में छुपाई गई थी
- 13 किलो सोना और 9 किलो चांदी मिली
लखनऊ: Lucknow Vigilance Raid उत्तर प्रदेश के विजिलेंस विभाग ने आय से ज्ञात स्रोतों के अनुपात में अधिक संपत्ति के एक मामले में आगरा में तैनात रहे पूर्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ललित कुमार (Former ARTO Lalit Kumar) के लखनऊ स्थित घर पर छापेमारी करके भारी मात्रा में सोना-चांदी और नकदी बरामद की। सतर्कता अधिष्ठान की ओर से बुधवार को जारी एक बयान के मुताबिक अदालत से तलाशी वारंट मिलने बाद मंगलवार और बुधवार को अलीगंज की चंद्रलोक कॉलोनी में स्थित कुमार के घर पर की गई छापेमारी के दौरान एक करोड़ 62 लाख रुपये नकदी, 13 किलोग्राम सोना और नौ किलोग्राम चांदी के गहने बरामद किये गए।
Lucknow Vigilance Raid बयान में कहा गया है कि इसके अलावा चल—अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज भी मिले, जिनकी कुल कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बताया कि जांच के दौरान कथित तौर पर पता चला था कि कुमार ने आय के ज्ञात स्रोतों के अनुताप में कहीं अधिक संपत्ति जमा की है, जिसके बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान इस मामले की जांच कर रहा है।
बयान के अनुसार छापेमारी के दौरान मिले एक करोड़ 62 लाख रुपये घर के अंदर अलग-अलग स्थानों पर पैकेट में छुपाकर रखे गए थे, वहीं लगभग 13 किलो सोना और लगभग नौ किलो चांदी भी जब्त की गयी है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान कई चल और अचल संपत्तियों में निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किये गये हैं। बयान के मुताबिक, ये दस्तावेज लखनऊ में कई रिहायशी मकानों और भूखंड, लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली जिलों में कृषि भूमि और लखनऊ व नोएडा में फ्लैट की बुकिंग से संबंधित हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये है।
बयान के अनुसार छापेमारी में बैंक में जमा राशि, डाकघर में निवेश, म्यूचुअल फंड और सावधि जमा में एक करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि मौके से दो कीमतें कारें और एक रिवॉल्वर भी बरामद की गई। उन्होंने बताया कि बरामद नकदी, कीमती धातुओं, गहनों, चल-अचल संपत्ति और निवेश की कुल कीमत लगभग 35 करोड़ रुपये आंकी गई है। बयान में यह भी कहा गया कि उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान के महानिदेशक ने यह छापेमारी और बरामदगी करने वाली टीम को एक लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
VIDEO | Uttar Pradesh Vigilance Establishment recovered Rs 1.62 crore cash, 13 kg gold and 9 kg silver jewellery and documents relating to movable and immovable assets collectively estimated at around Rs 35 crore during searches at the Lucknow residence of a former Assistant… pic.twitter.com/kd8WeJCdsn
— Press Trust of India (@PTI_News) July 8, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Vande Bharat: चुनावी जीत को ‘चैलेंज’.. भाजपा को ‘होप’! विवादों में छत्तीसगढ़ की इस विधानसभा सीट का इलेक्शन, क्या बढ़ने वाली कांग्रेस विधायक की मुश्किलें?
- शह मात The Big Debate: धर्मांतरण वाला व्यवधान.. सनातन बोर्ड से समाधान! हिंदुत्व के नए प्रोटोकॉल पर सवाल, क्या बिना तिलक धार्मिक आयोजनों में एंट्री बैन सही कदम है?
- Solid Waste Management Rules 2026 MP : सिर्फ गीला-सूखा कचरा अलग करने का नियम खत्म! सरकार ने अचानक लागू किया ये नया कानून, अब आम जनता को माननी होगी ये शर्त

Facebook


