दो ट्रकों में टक्कर के बाद भीषण आगजनी, 5 लोग जिंदा जले, दो की हालत नाजुक

दो ट्रकों में टक्कर के बाद भीषण आगजनी, 5 लोग जिंदा जले, दो की हालत नाजुक

दो ट्रकों में टक्कर के बाद भीषण आगजनी, 5 लोग जिंदा जले, दो की हालत नाजुक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: March 18, 2020 5:55 pm IST

शाजापुर: मध्यप्रदेश के शाजापुर इलाके से देर रात दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल दो ट्रकों में हुई आमने सामने भिड़ंत के बाद आग लग गई, जिससे 5 लोग जिंदा जल गए। हादसे में लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हादसे से झुलसे लोगों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाई, जिसके बाद दोनों ट्रकों को क्रेन से अलग किया गया।

Read More: Coronavirus: अब शराब पीकर वाहन चलाने वालों की नहीं होगी जांच, सरकार ने जारी किया अनोखा आदेश

मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार देर रात की है। शाजापुर बाईपास में दो ट्रकों की आमने सामने टक्कर हो गई। ट्रकों में टक्कर होने के बाद आग लग गई, जिससे ट्रक में सवार 5 लोगों की जलकर मौत हो गई। जब कि दो अन्य घायल हो गए।

Read More: Coronavirus पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेशवासियों के नाम संदेश, कहा ‘जागरुक रहें..जागरुक करें’..देखिए वीडियो


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"