छत्तीसगढ़ के 6 MLA को बनाया जा सकता है संसदीय सचिव, नए और महिला विधायकों को मिल सकता है मौका

छत्तीसगढ़ के 6 MLA को बनाया जा सकता है संसदीय सचिव, नए और महिला विधायकों को मिल सकता है मौका

छत्तीसगढ़ के 6 MLA को बनाया जा सकता है संसदीय सचिव, नए और महिला विधायकों को मिल सकता है मौका
Modified Date: November 29, 2022 / 08:29 pm IST
Published Date: July 2, 2020 5:38 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों में नियुक्तियों को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक बुलाई गई थी। बैठक में निगम-मंडल, आयोग की नियुक्तियों पर चर्चा हुई। दावेदारों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई है, नाम फ़ाइनल हो गया है। अब सिर्फ हाइकमान अंतिम मुहर लगनी बाकी है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रदेश के 6 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया जा सकता है। हालांकि अभी विधायकों के नाम का खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन कहा यह भी जा रहा है कि एक हफ्ते के भीतर नाम जारी किया जा सकता र्है।

Read More: चीनी सामानों के बहिष्कार को लेकर दुकानदारों का बड़ा बयान, कहा- भारत में चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना मुश्किल है क्योंकि…

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश के 6 विधायकों को संसदीय सचिव बनाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इनमें एक-दो महिला विधायकों को भी संसदीय सचिव बनाया जा सकता है। जाति और क्षेत्र के आधार पर ही नए विधायकों की नियुक्ति की जाएगी।

Read More: सिंधिया समर्थक 8 पूर्व विधायक सहित कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन, पूर्व सांसद रामकृष्ण कुसमरिया की भी घर वापसी

बता दें कि बैठक के बाद कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने बताया कि निगम-मंडल, आयोग की नियुक्तियों पर चर्चा हुई। दावेदारों के नामों पर विस्तार से चर्चा हुई है, नाम फ़ाइनल हो गया है, हाइकमान को भेजा जाएगा। संसदीय सचिव नियुक्ति पर भी चर्चा हुई हैं, कांग्रेस संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई है। घोषणापत्र में बाक़ी वादों को पूरा करने पर चर्चा हुई है, नियुक्तियों में महिलाओं को ख़ास तवज्जो मिलेगी।

Read More: मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सामने आई पूर्व सीएम उमा भारती की नाराजगी, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात…


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"