Batwara 1947 Advance Booking Open: बड़े पर्दे पर फिर गरजेंगे सनी देओल! ‘बंटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग शुरू, क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे रिकॉर्ड?

Batwara 1947 Advance Booking Open: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म 'बंटवारा 1947' को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह है। फिल्म की रिलीज का इंतजार अब खत्म होने वाला है। मेकर्स ने एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Batwara 1947 Advance Booking Open: बड़े पर्दे पर फिर गरजेंगे सनी देओल! ‘बंटवारा 1947’ की एडवांस बुकिंग शुरू, क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर टूटेंगे रिकॉर्ड?

(Batwara 1947 Advance Booking Open/ Image Credit: aamirkhanproductions Instagram)

Modified Date: August 11, 2026 / 01:41 pm IST
Published Date: August 11, 2026 1:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 11 अगस्त से शुरू हुई एडवांस बुकिंग
  • 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज
  • सनी देओल बने सिकंदर मिर्जा

मुंबई: Batwara 1947 Advance Booking Open: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर फैंस के बीच काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। भारत विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अब फिल्म की ए़डवांस बुकिंग भी (Batwara 1947 Advance Booking Open) शुरू हो चुकी है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इसकी जानकारी दी। जो इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के लिए अच्छी खबर है।

ट्रेलर ने बढ़ाई फिल्म को लेकर उत्सुकता

‘बंटवारा 1947’ की कहानी प्यार, इंसानियत, बलिदान और उम्मीद जैसे भावनात्मक पहलुओं के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में सनी देओल सिकंदर मिर्जा के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के टीजर को दर्शकों की अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी, जबकि ट्रेलर रिलीज होने के बाद लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गई। अब देखना होगा कि बड़े पर्दे पर यह कहानी दर्शकों को कितना प्रभावित करती है और सनी देओल बॉक्स ऑफिस पर (Batwara 1947 Advance Booking Open) कितना दम दिखा पाते हैं।

दमदार स्टार कास्ट

फिल्म में सनी देओल के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे। खास बात यह है कि सनी देओल के बेटे करण देओल भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में फिल्म की स्टार कास्ट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा रही है।

30 साल बाद फिर साथ आए सनी और संतोषी

‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। सनी देओल और संतोषी की जोड़ी करीब तीन दशक बाद फिर साथ आई है इसलिए फिल्म को लेकर पुरानी यादें भी ताजा हो रही हैं। फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है। इसका संगीत ए.आर. रहमान ने दिया है जबकि गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं। अब 14 अगस्त को रिलीज के साथ फिल्म की असली परीक्षा (Batwara 1947 Advance Booking Open) बॉक्स ऑफिस पर होगी।

 

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।