शादी से किया इनकार तो नाबालिग प्रेमिका को मारा चाकू, फिर खुद झूल गया फांसी के फंदे पर

शादी से किया इनकार तो नाबालिग प्रेमिका को मारा चाकू, फिर खुद झूल गया फांसी के फंदे पर

शादी से किया इनकार तो नाबालिग प्रेमिका को मारा चाकू, फिर खुद झूल गया फांसी के फंदे पर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: January 12, 2021 5:21 am IST

सागर। शादी करने से मना करने पर एक प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को पेट और हाथ मे चाकू मार दिया और खुद ने घर जा कर फांसी लगा कर जान दे दी। घायल नाबालिग का अस्पताल में इलाज जारी है। घटना सागर जिले के गढ़ाकोटा से सामने आई है।

Read More News: MP Ki Baat: गोडसे, जिन्ना पर फिर सियासी राग! क्या नेताओं को जनता का मुद्दा सियासी नहीं दिखता? 

जानकारी के अनुसार सागर के गढ़ाकोटा में सुभाष वार्ड निवासी पलू जैन नाम का युवक गुनजोरा निवासी नाबालिक से प्रेम करता था। युवक ने नाबालिग से सामने शादी का प्रस्ताव रखा जिसे नाबालिग ने ठुकरा दिया। इस बात से आहत युवक पलू जैन ने पेट और हाथ मे चाकू मार कर नाबालिग को गंभीर रूप से घायल कर दिया और घर जा कर फांसी लगा ली।

Read More News:  CG Ki Baat: बस्तर के लिए ’बघेल’ फार्मूला! आखिर वो कौन सा विकल्प है, जिससे बस्तर में शांति बहाल हो  

जिससे पलू जैन की मौत हो गई। इधर घायल नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

Read More News:  मकान मालिक ने की किराएदार की हत्या, 1 हजार रुपए किराया बढ़ाने के लिए दोनों के बीच हुआ था विवाद 


लेखक के बारे में