Janjgir-Champa Crime News: राजधानी से नकली नोट लेकर इस जगह शराब खरीदने पहुंचा युवक, पुलिस ने नगदी के साथ किया गिरफ्तार
Janjgir-Champa Crime News; अकलतरा पुलिस ने नकली नोट लेकर शराब खरीदने पहुंचे युवक सत्येंद्र कुमार कुर्रे को गिरफ्तार किया है।
Janjgir-Champa Crime News/Image Credit: IBC24.in
- नकली नोट लेकर शराब खरीदने पहुंचा युवक।
- पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार।
- पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5-5 सौ के 4 नकली नोट को जब्त किया गया।
Janjgir-Champa Crime News: जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा पुलिस ने नकली नोट लेकर शराब खरीदने पहुंचे युवक सत्येंद्र कुमार कुर्रे को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी युवक के कब्जे से 5-5 सौ के 4 नकली नोट को जब्त किया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 180 के तहत जुर्म दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी सत्येंद्र कुमार कुर्रे, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के दोमुहानी गांव का रहने वाला है।आरोपी युवक ने रायपुर से फर्जी नोट लेकर आया था, (Janjgir-Champa Crime News) जो शराब दुकान में खपाने की कोशिश नाकाम हुई है।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Janjgir-Champa Crime News: दरअसल, एक युवक अकलतरा के देशी मदिरा दुकान में 5 सौ का नोट लेकर शराब खरीदने पहुंचा था। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने युवक सत्येंद्र कुमार कुर्रे को हिरासत में लिया और अकलतरा के स्टेट बैंक में जांच कराया गया, जहां चारों नोट का सीरियल नंबर एक ही पाया गया। फिर अकलतरा पुलिस ने आरोपी युवक सत्येंद्र कुमार कुर्रे को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है और आरोपी के पास 5-5 सौ के 4 नोट को जब्त किया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- MP New Chief Secretary: अशोक वर्णवाल होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव, अनुराग जैन की नीति आयोग में नियुक्ति के बाद मिली कमान, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश
- CJP Protest Latest Update: जंतर-मंतर पर फिर बिगड़े हालात, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला, जवानों ने भी किया लाठीचार्ज
- Sonam Wangchuk Video: ‘भरोसा मिला तो आज ही तोड़ दूंगा अनशन’… सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया वीडियो, कहा- मैं अब भी जिंदा हूं

Facebook


