शिक्षाकर्मी ने अपनी ही भतीजी को बाल खींच खींचकर पीटा, सामने आया वीडियो

शिक्षाकर्मी ने अपनी ही भतीजी को बाल खींच खींचकर पीटा, सामने आया वीडियो

शिक्षाकर्मी ने अपनी ही भतीजी को बाल खींच खींचकर पीटा, सामने आया वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:01 pm IST
Published Date: March 26, 2021 1:00 pm IST

अंबिकापुर: सीतापुर इलाके से शिक्षाकर्मी द्वारा युवती की पिटाई का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वायरल हुए वीडियो में शिक्षाकर्मी जिस युवती की पिटाई कर रहा है वह उसकी भतीजी है और जमीन को लेकर दोनों परिवार के बीच विवाद चल रहा था। मामले को लेकर दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: 40 लाख ना लाने पर दिया तीन तलाक, मौका मिलते ही देवर शुरु कर देता था छेड़छाड़

मिली जानकारएी के अनुसार मामला सीतापुर के आमाटोली की घटना है, जहां जमीन विवाद को लेकर शिक्षाकर्मी और उसके भाई के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते शिक्षाकर्मी ने शुक्रवार को अपनी भतीजी की पिटाई कर दी। वहीं, शिक्षाकर्मी ने भी खुद से मारपीट किए जाने की शिकायत की है।

Read More: इतना सस्ता हुआ सोना, चांदी की कीमतों में आई 1,036 रुपए की बढ़ोतरी

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"