Delhi Police Latest News: एसी रूम से बाहर आएंगे पुलिस के अफसर.. हर दिन 3 घंटे खुद ही करेंगे पैदल गश्त, जानें पुलिस कमिश्नर के इस आदेश की वजह

Delhi Police Foot Patrol Initiative: दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा और ट्रैफिक सुधार हेतु वरिष्ठ अधिकारियों की अनिवार्य पैदल गश्त शुरू की, बढ़ेगी जवाबदेही।

Delhi Police Latest News: एसी रूम से बाहर आएंगे पुलिस के अफसर.. हर दिन 3 घंटे खुद ही करेंगे पैदल गश्त, जानें पुलिस कमिश्नर के इस आदेश की वजह

Delhi Police Foot Patrol Initiative || Image- PTI News File

Modified Date: June 13, 2026 / 07:46 pm IST
Published Date: June 13, 2026 7:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दिल्ली में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की अनिवार्य पैदल गश्त शुरू।
  • हर सप्ताह चार दिन शाम 5 से 8 बजे गश्त।
  • ट्रैफिक, सुरक्षा और जनसंवाद सुधारने पर रहेगा विशेष फोकस।

नई दिल्ली: दिल्ली में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने और ट्रैफिक की समस्याओं को कम करने के लिए दिल्ली पुलिस ने एक नई पहल शुरू की है। दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू के निर्देशों के बाद पुलिस ने सभी जिलों और ट्रैफिक यूनिट के अफसरों को कॉम्बिंग पैदल गश्त करने के आदेश दिए हैं। (Delhi Police Foot Patrol Initiative) यह व्यवस्था हर शनिवार और रविवार के अलावा सप्ताह में दो अन्य दिनों पर भी लागू रहेगी। गश्त का समय शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक तय किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

उपराज्यपाल ने दिए थे निर्देश

दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा द्वारा जारी किए गए एक सर्कुलर में कहा गया है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों के बीच पुलिस की मौजूदगी बढ़ाना, सुरक्षा की भावना मजबूत करना और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाना है। हाल ही में उपराज्यपाल, पुलिस आयुक्त और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई थी। बैठक में माना गया कि सड़क पर पुलिस की सक्रिय मौजूदगी अपराध और ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन को रोकने में मददगार साबित हो सकती है।

नई व्यवस्था के तहत जिला और ट्रैफिक पुलिस के डीसीपी, अतिरिक्त डीसीपी और एसीपी स्तर के अधिकारियों को भी निर्धारित समय के दौरान मैदान में रहना होगा। इसे सामान्य प्रशासनिक कार्य नहीं बल्कि अनिवार्य फील्ड ड्यूटी माना गया है। (Delhi Police Foot Patrol Initiative) अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इस दौरान वे कार्यालयी काम, बैठकों, समीक्षा बैठकों या अन्य इनडोर गतिविधियों में हिस्सा न लें।

क्षेत्र की समस्याओं पर भी पुलिस का फोकस

पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारी स्थानीय लोगों, व्यापारियों, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन और अन्य नागरिक संगठनों से बातचीत करेंगे। साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को समझकर उनका तत्काल समाधान करने का प्रयास करेंगे।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इस अभियान के दौरान सड़क किनारे हुए अस्थायी अतिक्रमण हटाने, ट्रैफिक जाम के कारणों की पहचान करने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। (Delhi Police Foot Patrol Initiative) जरूरत पड़ने पर पुलिस विभिन्न नागरिक एजेंसियों के साथ समन्वय कर स्थानीय समस्याओं का जल्द समाधान भी सुनिश्चित करेगी। दिल्ली पुलिस का मानना है कि इस पहल से आम लोगों और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित होगा, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और राजधानी में ट्रैफिक प्रबंधन अधिक प्रभावी बन सकेगा।

इन्हें भी पढ़ें:

खिलाड़ी अगर टेस्ट मैच की सफलता का जश्न नहीं मना सकते तो यह दुखद है: स्वान

चंद्रबाबू नायडू 15-16 जून को सिंगापुर दौरे पर, निवेश जुटाने पर रहेगा जोर

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में सुरक्षाबलों के अभियान में 21 आतंकवादी मारे गये

सनी देओल और अक्षय खन्ना की फिल्म ‘इक्का’ 10 जुलाई को रिलीज होगी

उप्र: मंदिर में शराब पीने का विरोध करने पर पुजारी की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown