मरवाही में प्रशासन कांग्रेस को वोट करने के लिए बना रही दबाव, पोलिंग पार्टियों को मिल रही धमकी: अमर अग्रवाल

मरवाही में प्रशासन कांग्रेस को वोट करने के लिए बना रही दबाव, पोलिंग पार्टियों को मिल रही धमकी: अमर अग्रवाल

मरवाही में प्रशासन कांग्रेस को वोट करने के लिए बना रही दबाव, पोलिंग पार्टियों को मिल रही धमकी: अमर अग्रवाल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: November 1, 2020 10:54 am IST

पेंड्रा: उपचुनाव को लेकर मरवाही के सियासी गलियारों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर जेसीसीजे का भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किए जाने के बाद आरोप—प्रत्यारोप का दौर भी चरम पर है। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने जिला प्रशासन पर पोलिंग पार्टियों धमकी देने का आरोप लगाए हैं साथ ही जनता पर कांग्रेस को वोट करने के लिए दबाव बनाने की बात कही है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से कांग्रेस के खिलाफ शिकायत करने की बात कही है।

Read More: पूर्व सीएम कमलनाथ की IBC24 से खास बातचीत, बोले- ‘प्रदेश की जनता बहुत ही समझदार है.. बिकाऊ और सौदों की राजनीति को समझती है

पूर्व मंत्री और मरवाही में भाजपा के चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए कहा है कि प्रशासन ईमानदारी से काम नहीं कर रहा है। जिला प्रशासन पोलिंग पार्टियों को धमका रहा है और कांग्रेस के पक्ष में वोट देने दबाव बना रहे हैं। सत्ता का जमकर दुरुपयोग हो रहा। बीजेपी के कार्यकर्ताओं को भी धमकी मिल रही है, बीजेपी के ग्रामीण प्रतिनिधियों को जबरन कांग्रेस में प्रवेश कराया जा रहा।

Read More: राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम: नेता प्रतिपक्ष कौशिक ने कहा, किसान आत्महत्या गंभीर विषय, ड्रग माफिया पर कंट्रोल करना जरूरी


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"