मध्यान्ह भोजन खाकर बिगड़ी 100 से अधिक बच्चों की तबीयत, खाने जहर मिलाने का आरोप

मध्यान्ह भोजन खाकर बिगड़ी 100 से अधिक बच्चों की तबीयत, खाने जहर मिलाने का आरोप

मध्यान्ह भोजन खाकर बिगड़ी 100 से अधिक बच्चों की तबीयत, खाने जहर मिलाने का आरोप
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: July 24, 2019 2:14 pm IST

रीवा: जिले के रामपुर गांव के शासकीय स्कूल में मध्यान्ह भोजन खाकर 100 से अधिक बच्चों की तबियत बिगड़ गई है। बताया जा रहा है मध्यान्ह भोजन का खाना खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी थी। इसके बाद शिक्षकों ने आनन-फानन में बच्चों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, दूसरी ओर परिजनों ने मध्यान्ह भोजन संचालक पर खाने में जहर मिलाने का अरोप लगाया है।

Read More: नक्सलियों ने व्यापारियों से लूटीं तीन मोटर साइकिल, एक बाइक वापस कर दी चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार रामपुर गांव के शासकीय स्कूल में बच्चों को रोजना की तरह बुधवार को भी भोजन परोसा गया। जैसे ही बच्चों ने खाना खाया उनकी तबियत बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि खाना खाने के बाद बच्चों को उल्टी होने लगी थी। वहीं, कुछ बच्चों को चक्कर आने की भी खबर सामने आई है।

Read More: मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, 25, 26 और 27 जुलाई को छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

खाने में जहर मिलाने का आरोप
मामले की जानकारी जब परिजनों को मिली तो वे भी पेरशान होकर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने मध्यान्ह भोजन संचालक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि खाने में बच्चों को मारने के इरादे से जहर मिलाया गया है। इसी के चलते बच्चों की तबियत बिगड़ी है।

Read More: मॉब लिंचिग के खिलाफ विधेयक फ्लोर टेस्ट में पास, दो बीजेपी विधायकों ने की क्रॉस वोटिंग


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"