CG Assembly Session Live Today: ‘अज्ञात पर FIR क्यों?’ अल्दा फैक्ट्री में फर्जी ग्राम पंचायत NOC पर भूपेश बघेल ने मंत्री से पूछे तीखे सवाल, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट

CG Assembly Session Live Today: 'अज्ञात पर FIR क्यों?' फैक्ट्री में फर्जी ग्राम पंचायत NOC मामले पर भूपेश ने वित्त मंत्री से पूछे तीखे सवाल

CG Assembly Session Live Today: ‘अज्ञात पर FIR क्यों?’ अल्दा फैक्ट्री में फर्जी ग्राम पंचायत NOC पर भूपेश बघेल ने मंत्री से पूछे तीखे सवाल, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट

CG Assembly Session Live Today: 'अज्ञात पर FIR क्यों?' अल्दा फैक्ट्री में फर्जी ग्राम पंचायत NOC पर भूपेश बघेल ने मंत्री से पूछे तीखे सवाल, जवाब से असंतुष्ट विपक्ष का वॉकआउट/image: IBC24 File

Modified Date: July 16, 2026 / 12:46 pm IST
Published Date: July 16, 2026 12:38 pm IST
HIGHLIGHTS
  • अल्दा में फैक्ट्री के लिए कथित फर्जी ग्राम पंचायत NOC का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा
  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने FIR और फैक्ट्री को आवंटित जमीन रद्द करने की मांग की
  • सरकार के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर नारेबाजी की

रायपुर। CG Assembly Session Live Today: छत्तीसगढ़ मानसून सत्र का आज चौथा दिन है। सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू हो चुकी है। प्रश्नकाल के दौरान अल्दा में फैक्ट्री स्थापना के लिए फर्जी ग्राम पंचायत एनओसी का मामला विधानसभा में उठा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सदन में इस मुद्दे को उठाते हुए सरकार से कार्रवाई की मांग की। जवाब में मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि विवेचना जारी है इस मामले में अज्ञात दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

इस पर भूपेश बघेल ने सवाल उठाते हुए कहा कि पंचायत का रजिस्टर तो पंचायत सचिव के पास होता है। एफआईआर सरपंच और पंचायत सचिव के खिलाफ होनी चाहिए। दोनों फैक्ट्री भी लाभान्वित है, फिर उन्हें क्यों बचाया जा रहा है। बघेल ने पूछा कि जांच में 1 साल लगा फिर भी अज्ञात पर एफआईआर क्यों हुआ?
साथ ही उन्होंने दोनों फैक्ट्रियों को आवंटित जमीन रद्द करने और एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

CG Assembly Session Live Today विधानसभा में मंत्री ओपी चौधरी ने जवाब देते हुए कहा कि, जो भी दोषी मिलेंगे, नियम प्रक्रिया में होगा उसके तहत कार्रवाई होगी। जिसके बाद जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष ने इस मुद्दे पर वॉक आउट किया और नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चले गए।

 

उर्वरक आवंटन में अनियमितता का मामला उठा

CG Assembly Session Live Today इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान उर्वरक आवंटन में अनियमितता को लेकर कांग्रेस विधायक दलेश्वर साहू ने कहा कि सहकारी समिति में आवंटन का रेशियो सरकारी आदेश में अलग है। कई स्थानों पर मांग से कई गुना ज्यादा खाद की सप्लाई की गई। क्या इस अनियमितता की जांच कराई जाएगी। इस पर जवाब देते हुए कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि जांच की कोई आवश्यकता नहीं है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.