राजधानी में आज 2 कोरोना संक्रमित मरीजों ने तोड़ा दम, दोनों मंगलबाजार कंटेनमेंट एरिया से, एम्स प्रबंधन ने की पुष्टि
राजधानी में आज 2 कोरोना संक्रमित मरीजों ने तोड़ा दम, दोनों मंगलबाजार कंटेनमेंट एरिया से, एम्स प्रबंधन ने की पुष्टि
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ-साथ अब मृतकों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। एम्स प्रबंधन ने आज दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत की पुष्टि की है। बताया कि एक मरीज 1 कार्डियक पेशेंट और दूसरा हेपेटाईसिस से पीड़ित था।
Read More News: नींद का झोंका आने से हुई थी दुर्घटना, लोहे के सरिया और पेड़ के बीच फंसे ड्राइवर की दर्दनाक मौत
दोनों मृतक शहर के मंगलबाजार कंटेनमेंट एरिया के रहने वाले थे। दोनों कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने से पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं तबीयत ज्यादा खराब होने पर एम्स में भर्ती कराया गया था। एम्स के मुताबिक आज उपचार के दौरान दोनों की सांस थम गई।
Read More News: 2 अमेरिकी फाइटर जेट ने ईरानी विमान को हवा में घेरा, 100 मीटर करीब आ गए थे दोनों
बता दें कि प्रदेश में अब तक 38 मरीज कोरोना के खिलाफ जंग हार चुके हैं। वहीं प्रदेभर में कोरोना के कुल 6819 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 4567 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, 2216 मरीजों का उपचार जारी है।
Read More News: चरित्र शंका पर फावड़े से काट दिए थे पत्नी के हाथ-पैर, इलाज के दौरान महिला की मौत

Facebook


